राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ समेत अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां स्वर्गीय काशी बाई की स्मृति में गुरुवार को भोपाल में त्रयोदशी एवं गंगाजली पूजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश की राजनीति के कई बड़े चेहरे श्रद्धांजलि देने पहुंचे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भोपाल पहुंचकर काशी बाई को श्रद्धासुमन अर्पित किए। सभी ने शिवराज सिंह चौहान और उनके परिवार से मुलाकात कर इस दुख की घड़ी में संवेदनाएं व्यक्त कीं। कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव भी शामिल हुए। सभी नेताओं ने काशी बाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने शिवराज सिंह चौहान और उनके परिजनों को ढांढस बंधाया।