फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day: प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में जीतू पटवारी ने किया ध्वजारोहण, बोले-सर्वधर्म समभाव संविधान का संदेश

Fri, 26 Jan 2024 04:13 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल

सार

भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के प्रांगण में सेवादल के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस पावन पर्व पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर जीतू पटवारी ने ध्वजारोहण किया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के प्रांगण में सेवादल के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ध्वजारोहण किया। ध्वज को सलामी दी तथा वंदे मातरम, विजय विश्व तिरंगा प्यारा और जन-गण-मन का गायन हुआ। सेवादल अध्यक्ष योगेश यादव एवं सेवादल द्वारा गार्ड ऑफ ऑर्नर दिया गया।
विज्ञापन


पटवारी ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए देश की संप्रभुता, अक्षुण्णता और भाईचारा बनाये रखने का संदेश दिया। कांग्रेसजनों ने परस्पर बधाई प्रेषित की। मिष्ठान्न वितरित किया गया। जीतू पटवारी के संदेश में कहा गया कि देश की संप्रभुता को एक संविधान की माला में पिरोकर गणतंत्र की स्थापना के 75 वें वर्ष पर आपको हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। इन 75 सालों में भारत ने दुनिया में अपने पुरुषार्थ का परचम फहराया है। हमारे महापुरुषों ने स्वतंत्रता दिलवाने और देश का एक विधान बनाने के साथ ही विकास के लिए जो रास्ता दिखायाए उसी से हमारे देश का वास्तविक नवनिर्माण हुआ है। आप सभी जानते हैं कि जब देश आजाद हुआ, तब देश की परिस्थितियां क्या थीं। आज फिर से चुनौती का समय है। 

जीतू ने सत्ता पक्ष पर हमला करते हुए कहा कि चुने हुए सैकड़ों सांसदों को संसद से बाहर कर बिना विमर्ष के कानून बनाए जा रहे हैं। बहुमत को जनमत के दमन का औजार बनाया जा रहा है। स्वतंत्र रूप से काम करने वाली संवैधानिक संस्थाएं पंगु बनाई जा रहीं हैं। मौलिक अधिकार चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। महंगाई आजीविका पर हमलावर है। बेरोजगारी से करोड़ों नौजवान विवशता का जीवन जी रहे हैं। आम नागरिक को गरीब बनाकर चंद हाथों में देश की पूंजी सीमित की जा रही है। सच यह है कि सर्व धर्म समभाव हमारे संविधान का मूल संदेश है। सभी धर्मों का आदर हमारी संस्कृति है। लेकिन अब देश में एक ऐसी विचारधारा को बढ़ाया जा रहा है। इसमें एक धर्म, एक पंथ, एक नेता को मजबूत करने की बात की जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें