मध्य प्रदेश में प्री मानसून की बारिश का दौर जारी है। रविवार को शाम के समय कई जिलों में बारिश हुई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। रतलाम, धार और छिंदवाड़ा में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार- झाबुआ, अलीराजपुर, बैतूल, हरदा, देवास और पांढुर्णा में मध्यम गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि होने और 60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से आंधी चलने का अनुमान है।
प्रदेश के बड़े शहरों का अधिकतम तापमान
अगले 24 घंटे के लिए मौसम विभाग का यह है अलर्ट
मौसम विभाग में अगले 24 घंटा के लिए अलर्ट जारी किया है जिसमें झाबुआ, अलीराजपुर, बैतूल, हरदा, देवास, छिंदवाड़ा और पंढुर्ना,पेंच में मध्यम गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि (60 किमी प्रति घंटे तक की गति से हवा) होने की संभावना है। साथ ही धार, उज्जैन, अशोकनगर, रतलाम, मंदसौर, आगर, इंदौर,आंध्र प्रदेश, राजगढ़, सीहोर, शाजापुर, विदिशा, रायसेन, पूर्वी खंडवा, बड़वानी,बावनगजा, खरगोन, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, सिवनी, मंडला और दक्षिण बालाघाट जिलों बिजली के साथ हल्की गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।