फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भोपाल रेल मंडल में चेन पुलिंग को लेकर आरपीएफ हुई सख्त, 81 लोगों पर हुई कार्रवाई

Sun, 09 Jun 2024 08:55 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP: भोपाल मंडल में चेन पुलिंग से यात्रियों को हो रही परेशानी को लेकर आरपीआई ने कार्रवाई शुरू कर दिया। 81 लोगों को पड़कर उन पर जुर्माना किया गया है।   

विज्ञापन
चेन पुलिंग को लेकर आरपीएफ हुई सख्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल रेल मंडल में चेन पुलिंग करने वालों के चलते रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। आरपीएफ अब सख्त रुख अपना रही है। रेल सुरक्षा बल द्वारा बिना उचित कारण चेन पुलिंग करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) भोपाल मंडल द्वारा स्टेशन पर बिना उचित कारण चैन पुलिंग करने वाले यात्रियों पर कार्रवाई की गई है। ऐसे 81 लोगों के ऊपर जुर्माना किया गया है।
विज्ञापन


भोपाल रेलवे स्टेशन में चलाया जागरूकता अभियान
रविवार को भोपाल रेलवे स्टेशन पर रेल सुरक्षा बल द्वारा यात्रियों को सुरक्षित यात्रा की सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त प्रशांत यादव के मार्गदर्शन में भोपाल स्टेशन पर जन जागरण जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के दौरान भोपाल स्टेशन के प्लेटफार्म पर गाड़ी की प्रतीक्षा में बैठे यात्रियों, यात्री प्रतीक्षालय रूम तथा गाड़ियों में यात्रियों को बैनर और मेगाफोन के माध्यम से यात्री गाड़ियों में चैन पुलिंग न करने के बारे में जागरूक किया गया। यात्रियों को समझाया गया कि वे समय पर स्टेशन प्लेटफार्म पर आकर, ट्रेन के आगमन पर अपनी-अपनी सीट पर बैठ जाएं, चलती गाड़ी में चढ़ने या उतरने का प्रयास न करें, और अनावश्यक रूप से गाड़ियों में चैन पुलिंग की घटना न करें।

इन गाड़ियों में ज्यादा होती है चेन पुलिंग
भोपाल मंडल के अधिकारियों से मेरी जानकारी के अनुसार भोपाल स्टेशन से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12854 भोपाल दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस, 19712 भोपाल जयपुर एक्सप्रेस, 14814 भोपाल जोधपुर, और 19324 भोपाल अंबेडकर नगर एक्सप्रेस आदि गाड़ियों में ज्यादातर चेन पुलिंग संबंधी घटनाएं यात्रियों द्वारा की जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें