फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पंडोखर सरकार ने कहा- पर्चा बनाना कोई चमत्कार नहीं है, जीवन की बिगड़ी बनना चमत्कार है

Mon, 13 Feb 2023 07:32 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

संत गुरुशरण महाराज यानी पंडोखर सरकार ने सोमवार को भोपाल में दरबार लगाया। मंगलवार को भी उनका दरबार लगेगा। इस दौरान उन्होंने मीडिया से कहा कि पर्चा बनाना चमत्कार नहीं है। जीवन की बिगड़ी बन जाना चमत्कार है। 
विज्ञापन
पंडोखर सरकार भोपाल के नेहरू नगर स्थित कलियासोत मैदान में दो दिन दरबार लगाएंगे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दरबार और उनके पर्चों को लेकर विवाद के बीच एक अन्य संत गुरुशरण महाराज (पंडोखर सरकार) ने दावा किया कि पर्चा बनाना कोई चमत्कार नहीं है। किसी की जीवन की बिगड़ी बन जाए तो वह चमत्कार है। उन्होंने मौलाना मदनी के बयान पर कहा कि ओम में ,राम में, ईस्वर में ही संपूर्ण ब्रह्म को जानता हूं। मुस्लिम लोग ओम को अल्लाह मान रहे हैं और अल्लाह को ओम, इससे अच्छा और क्या हो सकता है। 
विज्ञापन


पंडोखर सरकार भोपाल के नेहरू नगर स्थित कलियासोत मैदान में पंडित राजन महाराज की श्रीराम कथा में दो दिन दरबार लगाएंगे। सोमवार को उन्होंने मीडिया से कई विषयों पर बात की। उन्होंने मध्यप्रदेश में सनातनी बोर्ड बनाने की बात कही। पर्चा बनाने से जुड़े सवाल पर कहा कि तुम्हारे दद्दा, कक्का के पहले से पर्चा बना रहा हूं। यह कोई चमत्कार नहीं है। जीवन की बिगड़ी बन जाए तो वह चमत्कार है। पर्चा बाने वालों की जांच होनी चाहिए। हम कभी चमक-धमक में नहीं रहे। 

नागपुर में लगाएंगे दरबार, सुहानी को दी चुनौती 
पंडोखर सरकार ने इस दौरान नागपुर में भी दरबार लगाने का वादा किया। उन्होंने नागपुर के अंधश्रद्धा निर्मूलन संस्था के श्याम मानव को बहस करने की चुनौती दे डाली। साथ ही माइंड रीडर सुहानी शाह को भी चैलेंज कर दिया। दरअसल, महाराष्ट्र के एक शख्स का पर्चा निकालने और हर दावा सही निकलने पर श्याम मानव की बात निकली। तब पंडोखर सरकार ने उन्हें चुनौती दे डाली की श्याम मानव पंडोखर धाम आ जाएं, चुनौती देता हूं। बहस कर लेना। 
विज्ञापन


इशारों-इशारों में बागेश्वर धाम को चुनौती
पंडोखर सरकार ने कहा कि भगवान की कृपा से ही पर्चा बनाकर लोगों के मन की बात को उस पर लिख रहे हैं। यह कैसे बन रहा है, इसकी जांच होनी चाहिए। यह विद्या 32 साल पुरानी है। जितने भी दरबार लग रहे हैं, पर्चे निकाल रहे हैं, हमारे सामने पैदा हुए हैं। मुझे कैमरा दे दीजिए, सारी विद्या बाहर आ जाएगी। सनातन को बचाया है तो जांच जरूरी है। सरकारों के साथ ही धर्म-समाज भी जांच करें। अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए। जिसके पास योग्यता होती है, उसकी पहचान होती है। आज 400 जगह पर्चे बन रहे हैं। बुंदेलखंड (बागेश्वर धाम बुंदेलखंड में ही है) में भी जगह-जगह पर्चे बनाए जा रहे हैं। पर्चे कोई भी बना सकता है, उसमें क्या ताकत है, कितनी सच्चाई है, यह भी लोगों को जानना जरूरी है।

पर्चा निकालकर कर दी चुनाव जीतने की भविष्यवाणी
पंडोखर सरकार के दरबार में इछावर (सीहोर) से एक शख्स पहुंचा था। उसे बुलाया गया। पर्चे पर पंडोखर सरकार ने लिखा था- आपके भाई अजय कुमार पटेल विधानसभा चुनाव जीतेंगे। 10,750 वोट से जीत होगी। अगर ऐसा नहीं होता है, तो जब भी मैं भोपाल आऊं, तो खड़े होकर कह देना गुरुजी का पर्चा गलत है। इसके अलावा इंदौर की अनीता, भोपाल की सपना शर्मा और राजधर शर्मा का पर्चा निकला।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें