भाजपा और सहयोगी दलों के नेताओं द्वारा नेता विपक्ष राहुल गांधी के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किय जाने के विरोध में एमपी यूथ कांग्रेस और कांग्रेस की छात्र ईकाई NSU के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय(PCC) के सामने यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, महाराष्ट्र विधायक संजय गायकवाड सहित अन्य एनडीए नेताओ का पुतला फुंका।
एनएसयूआई महासचिव आदित्य सोनी ने कहा कि जिस प्रकार से देश के नेता विपक्ष के खिलाफ ज़िम्मेदार पदों पर आसीन केन्द्रीय मंत्री जैसे नेताओं के द्वारा असंसदीय एवं हिंसक भाषा का इस्तमाल किया जा रहा है वो बेहद निंदनीय है। एक तरफ़ तो देश में आय दिन आकस्मिक रेल हादसे हो रहें हैं वहीं दूसरी ओर रेल राज्य मंत्री को इससे कोई मतलब नहीं है वह महज़ देश का सांप्रदायिक माहौल खराब करने में लगे हैं। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस ने प्रदेश व्यापी पुतला दहन कर FIR की मांग की।
नंबर बढ़ाने के लिए कर रहे अनर्गल बयान बाजी
मितेन्द्र सिंह ने कहा की नई-नई शाखा में भर्ती हुए बिट्टू अपना नंबर बढ़ाने के लिए अनर्गल बयान बाजी कर रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी और उनके समर्थित दल निरंतर राहुल गांधी जी पर सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए अनर्गल बयान बाजी करते आ रहे हैं जिसको देखते हुए आज मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस ने प्रदेश व्यापी पुतला दहन कर FIR की मांग की और प्रशासन और शासन को चेताया की इसी प्रकार अगर बयानबाजी चलती रही तो युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में उग्र प्रदर्शन करेगी।
वहीं मीडिया चेयरमैन अभिज्ञान शुक्ला ने कहा कि नरेंद्र मोदी अपने सांसदों को मर्यादित भाषा में रहने की समझाइश दें अन्यथा युवा कांग्रेस पूरे मध्यप्रदेश में सांसदों का स्वागत जूतों की माला से करेगी। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अक्षय तोमार ने कहा की गायकवाड सहित अन्य नेताओ ने जननेता राहुल गांधी जिनके परिवार ने न जानें कितने बलिदान राष्ट्र के लिए दिए हैं उनके बारे में ऐसी बात करना निंदनीय है एवं आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा की खिसकती हुई जमीन की भौकलाहट को दर्शाता है।