भोपाल में 12 अप्रैल नामांकन प्रक्रिया शुरू की गई थी। जो 19 अप्रैल तक चली, जिसमें 28 उम्मीदवारों ने 41 नामांकन भरे थे। कई प्रत्याशियों ने 3 से 4 नामांकन भरा है। भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि उनकी मौजूदगी में फॉर्म जांच की गई है। इस दौरान कांग्रेस पार्टी को तरफ से डमी के रूप में नामांकन दाखिल करने वाली जयश्री हरिकरण के 3 नॉमिनेशन निरस्त कर दिए गए हैं। वहीं एक निर्दलीय प्रत्याशी का नामांकन सही है। इसी तरह सोमश्री, प्रकाश और एके जीलानी के नामांकन भी निरस्त हो गए हैं। नामांकन की जांच की प्रक्रिया एक घंटे में पूरी हो गई। अब 25 कैंडिडेट बचे हैं। 22 अप्रैल यानी सोमवार दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी करने का समय दिया गया है।
भोपाल सीट से पूर्व डीजी मैदान में
भोपाल लोकसभा सीट से पूर्व स्पेशल डीजी मैथलीशरण गुप्त भी मैदान में हैं। उन्होंने निर्दलीय के तौर पर नामांकन भरा है। खास बात यह है कि गुप्त बीजेपी प्रत्याशी आलोक शर्मा और कांग्रेस के अरुण श्रीवास्तव से भी अमीर हैं। पूर्व स्पेशल डीजी गुप्त और उनकी पत्नी के पास 16 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति बताई है। जबकि कांग्रेस के अरुण श्रीवास्तव के पास कुल संपत्ति 14 करोड़ रुपए है। बीजेपी प्रत्याशी आलोक शर्मा 8 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।
भोपाल में पिछले वार से कम हैं उम्मीदवार
गौरतलब है कि भोपाल लोकसभा सीट पर पिछले बार यानी 2019 के लोकसभा चुनाव के मुकाबले इस बार उम्मीदवारों की संख्या कम है। 2019 के चुनाव में कुल 30 उम्मीदवार थे। पिछले लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार अधिक होने से 2 बीयू यानी बैलेट यूनिट लगी थी। इस बार भी यदि नामवापसी में 16 से अधिक नामांकन होते हैं तो भी दो बीयू लगाई जाएगी।
भोपाल से इन प्रत्याशियों ने किए हैं नामांकन
- आलोक शर्मा, बीजेपी
- अरुण कुमार श्रीवास्तव, कांग्रेस
- दीनदयाल अहिरवार, बहुजन द्रविड़ पार्टी
- अजय गोठी, परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया
- संजय कुमार सरोज, मानव समाधान पार्टी
- आरके महाजन, निर्दलीय
- प्रेमनारायण स्वर्णकार, निर्दलीय
- हितेंद्र तेजलाल शहारे, निर्दलीय
- मुदित चौरसिया, निर्दलीय
- वीरेंद्र कुमार, जनता पार्टी
- अब्दुल ताहिर, बहुजन महा पार्टी
- मैथिलीशरण गुप्त, निर्दलीय
- राजेश कीर, बहुजन मुक्ति पार्टी
- अजय कुमार पाठक, छत्रपति शिवाजी भारतीय गरीब पार्टी
- प्रकाश, गण सुरक्षा पार्टी
- एके जीलानी, निर्दलीय
- भानुप्रताप सिंह, बहुजन समाज पार्टी
- सोमश्री जैन, बीजेपी
- जयसिंह लोधी, निर्दलीय
- बलराम सिंह तोमर, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी
- भारती यादव, निर्दलीय
- मो. असरफ, निर्दलीय
- बाबूलाल सेन, मौलिक अधिकार पार्टी
- मुदित भटनागर, सोशलिस्ट यनिटी सेंटर ऑफ इंडिया
- रामप्रसाद पटेल, निर्दलीय
- अंकित राय, निर्दलीय
- धनराज सेंडे, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए)