सीएम मोहन यादव से मुलाकात करते एनबीसीसी के अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश में स्लम पुनर्वास, शहरी पुनर्विकास और बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं में केंद्र सरकार की नवरत्न कंपनी एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड काम करने की इच्छुक है। कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक केपी महादेवस्वामी ने नई दिल्ली में मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात कर प्रदेश में इन क्षेत्रों में काम करने की रुचि जताई। मुलाकात के दौरान महादेवस्वामी ने मुख्यमंत्री को एनबीसीसी की निर्माण, पुनर्विकास और परियोजना प्रबंधन से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कंपनी मध्यप्रदेश में शहरी विकास से जुड़ी परियोजनाओं में अपनी विशेषज्ञता का उपयोग करना चाहती है।