फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय खेल दिवस: राजधानी भोपाल में फिट इंडिया साइकिल रैली का आयोजन, मंत्री और सांसद ने भी चलाई साइकिल

Sun, 31 Aug 2025 10:52 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राजधानी भोपाल में खेल महोत्सव के समापन पर रविवार को सुबह फिट इंडिया साइकिल रैली निकाली गई। शहर भर से सैकड़ों साइकिलिस्टों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस साइकिल रैली में खेल मंत्री विश्वास सारंग और भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
साइकिल रैली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रविवार को खेल महोत्सव का समापन हुआ। फिटनेस और खेलों को बढ़ावा देने के संदेश के साथ फिट इंडिया साइकिल रैली निकाली गई। शहर भर से सैकड़ों  साइकिलिस्टों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस साइकिल रैली में खेल मंत्री विश्वास सारंग और भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भी भाग लिया।
विज्ञापन


5 किलो मीटर लंबे मार्ग पर निकाली साइकिल रैली 
साइकिल रैली का नेतृत्व मंत्री विश्वास सारंग ने किया। सुबह वीआईपी रोड पर राजा भोज प्रतिमा से शुरू होकर यह रैली 5 किलोमीटर लंबे मार्ग से होते हुए लेक व्यू वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी तक पहुंची। इस दौरान प्रतिभागियों ने ‘स्वस्थ रहो-आगे बढ़ो’ का संदेश दिया। रैली में अलग-अलग आयु वर्ग के लोगों मौजूद रहे। मंत्री और संसद ने साइकिल चलाकर युवाओं का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- प्रदेश में स्ट्रांग सिस्टम का असर,इंदौर में 9 घंटे के भीतर 3 इंच से ज्यादा गिरा पानी, आगे भी अलर्ट

वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी में जल क्रीड़ा का आयोजन
रैली के समापन पर वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी में जल क्रीड़ा गतिविधियों का शानदार आयोजन हुआ। यहां खिलाड़ियों ने बड़े तालाब में अपने खेल कौशल का रोमांचक प्रदर्शन किया। कायकिंग, कैनोइंग, स्लैलम और सेलिंग जैसी प्रतियोगिताओं को देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध रह गए। जल क्रीड़ा खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने राजधानी में खेल महोत्सव के समापन को यादगार बना दिया।

यह भी पढ़ें-खाद्य सुरक्षा विभाग ने बेकरी और खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापा मारा, 29 किलो मावा और 11 किलो पनीर जब्त
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें