युवक की पिटाई करता पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी भोपाल में कानून-व्यवस्था बनाने की जिम्मेदारी संभालने वाली पुलिस ही अब आम जनता को पीटना शुरू कर चुकी है। वह भी एक बुजुर्ग ठेला चालक को। शराब दुकान के बाहर खड़े होकर हड़दंग करने वालों पर कार्रवाई करने की बजाय थाना प्रभारी ठेला चालक और एक युवक को लात मारते हुए कैमरे में कैद हुए हैं।
मंगलवारा थाने के प्रभारी अजय सोनी। उन्होंने बुजुर्ग को लात मारने की घटना पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था बनाने के लिए ऐसा करना पड़ता है। शराब दुकान के बाहर भीड़ लगी थी, वहां व्यवस्था बनाना था, लेकिन ऐसा करने से शायद शराब ठेकेदार पुलिस ने नाराज हो जाता, इसलिए थाना प्रभारी ने बुजुर्ग को ही पीटना मुनासिब समझा।
ये भी पढ़ें:
'शंकराचार्य मुझे गाली देते हैं', बाबा बागेश्वर के बयान से गरमाया धार्मिक माहौल, मिली संवाद की चुनौती
जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात मंगलवार थाना क्षेत्र स्थित आजाम मार्केट में शराब दुकान के सामने भीड़ लगी हुई थी। थाना प्रभारी अजय कुमार सोनी गश्त पर पुलिस बल के साथ निकले तो शराब दुकान के बाहर भीड़ देखा। भीड़ को हटाने की बजाय टीआई ने पास में चाय व नमकीन का ठेला लगाने वाले बुजुर्ग को लात मारने लगे। टीआई ने ठेले से बुजुर्ग का सामान भी गिरा गया। पास में खड़े एक युवक को भी उन्होंने लात मारी। बुजुर्ग और युवक को पीटने का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। हालांकि अपनी इस कार्रवाई का बचाव करते हुए टीआई सोनी ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाने के लिए जो उचित कदम उठाए जा सकते हैं, वही कार्य किया है।
शराब दुकान के बाहर लगा रहता है जमावड़ा
आजाद मार्केट शराब दुकान के बाहर देर रात तक नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है, लेकिन पुलिस उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती। पास से निकलने वाले रास्ते से लोगों को निकलने में भी परीशानी होती है, लेकिन आवारा तत्वों के खिलाफ पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती।