मध्य प्रदेश में आंधी बारिश का दौर जारी है। बुधवार भिंड को छोड़ कर बाकी पूरे मध्यप्रदेश में मानसून ने कवर कर लिया है। एक ही दिन में मानसून ने 35 जिलों में दस्तक दी है। इनमें भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, शाजापुर, सीहोर, रायसेन, विदिशा, राजगढ़, आगर-मालवा, सागर, दमोह, टीकमगढ़, पन्ना, छतरपुर, निवाड़ी, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, कटनी, मैहर, नरसिंहपुर, मुरैना, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर और दतिया शामिल हैं। इससे पहले पिछले दो दिन में इंदौर समेत 19 जिलों में मानसून पहुंच चुका है। अब सिर्फ भिंड ही ऐसा जिला है, जहां मानसून को दस्तक देना है। गुरुवार को इस जिले में भी मानसून पहुंच सकता है। बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में आंधी-बारिश का दौर रहा। मंदसौर, रतलाम, बड़वानी में तेज बारिश हुई वहीं, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन में भी बारिश का दौर रहा।
आंधी-बारिश से तापमान में आई गिरावट
मध्य प्रदेश में बुधवार को आंधी-बारिश की वजह से दिन के तापमान में गिरावट हुई है। प्रदेश में औसत 2 डिग्री तक पारा लुढ़क गया। टीकमगढ़ में सबसे ज्यादा 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बाकी शहरों में पारा इससे नीचे रहा। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 33 डिग्री, इंदौर में 31.4 डिग्री, ग्वालियर में 35.5 डिग्री, उज्जैन में 31.7 डिग्री और जबलपुर में 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
प्रदेश में आंधी-बारिश के 4 सिस्टम एक्टिव
मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि वर्तमान में आंधी और बारिश के 4 सिस्टम एक्टिव है। गुजरात क्षेत्र और पड़ोसी हिस्से में लो प्रेशर एरिया (कम दवाब क्षेत्र) और एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम सक्रिय है। वहीं, वेस्टर्न डिस्टरबेंस और टर्फ की एक्टिविटी भी देखने को मिल रही है। इस वजह से अगले चार दिन तक पूरे प्रदेश में मौसम बदला रहेगा। कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।
यह भी पढ़ें-आयुर्वेद की महंगी दवाओं से मिलेगा छुटकारा, प्रदेश की दूसरी आयुर्वेद फार्मेसी भोपाल में जल्द होगी शुरू
एमपी में एक दिन लेट पहुंचा मानसून
इस बार देश में मानसून 8 दिन पहले ही आ गया था। वहीं, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में यह तय समय से पहले पहुंच गया। ऐसे में अनुमान था कि मध्यप्रदेश में यह जून के पहले सप्ताह में ही आ जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पिछले 15 दिन से मानसून महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में एक ही जगह पर ठहरा रहा। इस वजह से एमपी में इसकी एंट्री नहीं हो पाई। 13-14 जून को मानसून आगे बढ़ा। बावजूद यह प्रदेश में 1 दिन लेट हो गया। बता दें कि एमपी में मानसून के प्रवेश की सामान्य तारीख 15 जून ही है। पिछले साल यह 21 जून को एंटर हुआ था।
यह भी पढ़ें-आपराधिक मामलों में फंसे पुलिसकर्मियों को थानों से हटाएं, पीएचक्यू ने सभी जिला इकाइयों को निर्देश दिए
प्रदेश में अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम
19 जून : भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड,दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और नीमच में बारिश होने की संभावना है। यहां हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है।
20 जून : दमोह-पन्ना में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, ग्वालियर, जबलपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, कटनी में भारी बारिश होने की संभावना है। भोपाल, इंदौर-उज्जैन समेत पूरे प्रदेश में आंधी-बारिश वाला मौसम रहेगा।
21 जून : दमोह-पन्ना में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, राजगढ़, विदिशा, अशोकनगर, टीकमगढ़, छतरपुर में भारी बारिश हो सकती है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर समेत पूरे प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर बना रहेगा।