फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Report: सुबह अति घना कोहरा, दिन में खिली धूप; रात में न्यूनतम पारा 10 डिग्री से पहुंचा ऊपर

Tue, 09 Jan 2024 03:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP Weather: मध्य प्रदेश का मौसम का मिजाज नरम-गरम बना हुआ है। कोहरे और बारिश के बाद दिन में धूप ने लोगों को गर्मी का एहसास करवाया। हालांकि मौसम विभाग ने आगे तापमान में गिरावट का अनुमान लगाया है।
 
विज्ञापन
मध्य प्रदेश मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में मंगलवार को अधिकांश इलाकों में अति घना कोहरा देखने को मिला। राजधानी भोपाल समेत सभी बड़े शहर और छोटे कस्बे-गांव सुबह देर तक कोहरे की चादर ओढ़े रहे। कोहरे के चलते दृश्यता भी प्रभावित हुई। आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि सुबह 11 बजे के बाद धूप खिलने से लोगों को ठंड और कोहरे से राहत मिली। इसके साथ ही सोमवार को ग्वालियर, भिंड, दतिया शिवपुर, मुरैना, शिवपुरी, गुना और देवास जिले में कहीं-कहीं बारिश भी दर्ज की गई।

विज्ञापन


इधर, रात और दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। खंडवा और मंडला में दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री से अधिक पहुंच गया। वहीं, ग्वालियर में रात सबसे ठंडी रही यहां न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा। दतिया में भी रात का पारा 10 से ऊपर निकल गया।
 
यहां छाया रहा कोहरा
ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, उज्जैन, आगर, शाजापुर, राजगढ़, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, जबलपुर और मंडला में अति घना कोहरा छाया रहा।
विज्ञापन

मुरैना, भिंड, दतिया, रतलाम, अलीराजपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, नर्मदापुरम, भोपाल, विदिशा, रायसेन, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, कटनी, डिंडोरी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, सीधी और सिंगरौली जिले में कहीं मध्यम कोहरा छाया रहा।
 
कहां कितनी न्यूनतम दृश्यता
ग्वालियर एयरपोर्ट और रीवा में 50 मीटर से कम न्यूनतम दृश्यता रही। उज्जैन, गुना, टीकमगढ़, सतना और मंडला में भी 50 मीटर से न्यूनतम दृश्यता रही। खजुराहो एयरपोर्ट पर 100 मी, दमोह और जबलपुर एयरपोर्ट पर 200 मी, भोपाल एयरपोर्ट पर 400 मी और नर्मदापुरम, सीधी और उमरिया में 500 मी की दृश्यता रही।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें