फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में कल गरज-चमक के साथ हो सकती है बारिश, पांच जिलों के लिए चेतावनी जारी

Sat, 25 Nov 2023 07:46 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

प्रदेश के मौसम में 26 नवंबर से बदलाव देखने को मिलेगा। आगामी कुछ दिनों तक इसका असर रहेगा। प्रदेश के कुछ जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। कहीं-कहीं बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है।
विज्ञापन
शनिवार को सुबह से ही राजधानी भोपाल के बड़े तालाब में धुंध सी छाई रही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के मौसम में अरब सागर के ऊपर एक सिस्टम बनने के चलते रविवार से बदलाव देखने को मिलेगा। जिसके अगले दो दिनों तक बने रहने का अनुमान है। शनिवार रात से ही आसमान में बादलों का घेरा बन सकता है। इस परिवर्तन का सबसे ज्यादा असर साउथ एमपी में नजर आएगा। आगे इसके ईस्ट एमपी तक पहुंचने की संभावना है। मौसम में हो रहे इस बदलाव से प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश और गरज चमक के साथ तेज हवा चलने की संभावना रहेगी। इसके साथ ही कुछ इलाकों में ओले पड़ने की भी आशंका जताई गई है। इसमें इंदौर, उज्जैन, होशंगाबाद संभाग के क्षेत्र शामिल हैं। इसका ज्यादा असर गुजरात के सटे इलाकों पर भी रहेगा। 
विज्ञापन


इन जिलों में यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, अलीराजपुर में यलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां गरज चमक और आंधी की संभावना रहेगी। वहीं इंदौर संभाग के जिलों में और बैतूल व हरदा जिले में भी कहीं-कहीं बारिश दर्ज की जा सकती है। 

न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं
पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा। अधिकतम तापमान में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे। न्यूनतम तापमान में भी सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। शहडोल संभाग के जिलों में सामान्य से काफी अधिक रहे, जबकि जबलपुर और नर्मदापुरम संभागों के जिलों में सामान्य से अधिक रहे। शेष सभी संभागों में जिलों में सामान्य रहे।
विज्ञापन


यहां सबसे ठंडा-गर्म 
सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33 डिग्री टीकमगढ़ में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री ग्वालियर में दर्ज किया गया। दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

आमजन के लिए सुझाव 
घर के अंदर रहें, यदि संभव हो तो यात्रा से बचें, सुरक्षित आश्रय लें, पेड़ों के नीचे शरण न लें, कांक्रीट के फर्श पर ना लेटें और कांक्रीट की दीवारों का सहारा ना लें, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के प्लग निकाल दें, तूफान के दौरान जल निकायों से तुरंत बाहर निकलें, उन सभी वस्तुओं से दूर रहें जो बिजली का संचालन करती हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें