मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। गुरुवार को तेज आंधी, बारिश और गर्मी वाला मौसम रहा। सिवनी पचमढ़ी, उज्जैन, टीकमगढ़, धार, मंडला में बारिश हुई। वहीं दूसरी तरफ खजुराहो का तापमान 43.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, मध्यप्रदेश में अगले 4 दिन यानी, 18 मई तक आंधी-बारिश का अलर्ट है। 20 मई के बाद गर्मी बढ़ेगी। हालांकि, मई के आखिरी सप्ताह में फिर से मौसम बदलने की संभावना है। इधर मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के दौरान बैतूल, झाबुआ, रतलाम, उज्जैन और बुरहानपुर में ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। वहीं, छिंदवाड़ा, हरदा, अलीराजपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, बालाघाट, रायसेन, नर्मदापुरम और इंदौर जिले में बारिश होने की संभावना जताई है।
सबसे गर्म रहा खजुराहो
इधर, गुरुवार को प्रदेश में खजुराहो सबसे गर्म रहा यहां का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री दर्ज किया गया जबकि नौगांव में 42.7 डिग्री, शिवपुरी-रीवा में 42 डिग्री, सतना में 41.6 डिग्री, गुना में 41.3 डिग्री, सीधी में 41.2 डिग्री और उमरिया में पारा 40 डिग्री दर्ज किया गया। पचमढ़ी में सबसे कम 32.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पांच बड़े शहरों की बात करें तो ग्वालियर सबसे गर्म रहा। यहां पारा 43 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल में 37.3 डिग्री, इंदौर में 36.4 डिग्री, उज्जैन में 37 डिग्री और जबलपुर में पारा 38.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
यह भी पढ़ेे-NSUI ने कर्नल सोफिया के छाया चित्र पर किया दूध अभिषेक, मंत्री विजय शाह का फूंका पुतला, पोती कालिख
इसलिए बदला है प्रदेश का मौसम
मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया, गुजरात के ऊपर एक साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम एक्टिव है। इस वजह से प्रदेश में बारिश और आंधी की एक्टिविटी है। वहीं, एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) भी सक्रिय हुआ है।
यह भी पढ़ेे-संभागायुक्त सिंह बोले-भोपाल मेट्रोपॉलिटन रीजन का प्लान उद्योग, पर्यटन और समावेशी विकास आधारित हो
अगले 3 दिन ऐसा रहेगा प्रदेश का मौसम
16 मई: भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, भिंड, दतिया, मुरैना, गुना, अशोकनगर, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, सागर, दमोह, जबलपुर, नरसिंहपुर, रायसेन, शाजापुर, सीहोर, देवास, हरदा, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ में हल्की बारिश हो सकती है।
17 मई: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर,भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, आगर-मालवा, धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, देवास, शाजापुर, राजगढ़, सीहोर, हरदा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है।
18 मई: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, सीहोर, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, आगर-मालवा, खरगोन, बड़वानी, धार, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर में बारिश, आंधी का अलर्ट है।