फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Today: मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज,कई जिलों में बारिश-ओले, तापमान गिरा, आंधी का असर जारी

Wed, 08 Apr 2026 07:42 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में मौसम के अचानक बदलाव से कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि हुई है, जिससे तापमान में गिरावट आई और गर्मी से राहत मिली। आने वाले दिनों में भी आंधी-बारिश का सिलसिला जारी रहने के आसार हैं। 11 अप्रैल से नया सिस्टम एक्टिव होने के संकेत हैं, जिससे मौसम का यह बदलाव आगे भी जारी रह सकता है।
विज्ञापन
मौसम ने लिया यू टर्न - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट लेते हुए गर्मी पर ब्रेक लगा दिया है। प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहने, तेज हवाएं चलने और बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली है और मौसम सुहावना हो गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, श्योपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। श्योपुर में सबसे ज्यादा करीब 12 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि ग्वालियर और दतिया में भी अच्छी बारिश हुई, जिससे फसलों और जनजीवन पर असर पड़ा।
विज्ञापन


तापमान में 4-6 डिग्री तक गिरावट
राजधानी भोपाल, इंदौर, उज्जैन सहित कई शहरों में दिन का तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक नीचे दर्ज किया गया। वहीं रात के तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई है।

पूर्वी मध्य प्रदेश में भी असर
जबलपुर, सागर, रीवा, सतना और आसपास के क्षेत्रों में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। यहां हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं, जिससे पूरे इलाके में मौसम सुहावना बना रहा। कई जिलों में नमी का स्तर बढ़ने और तेज हवाओं के चलते दिनभर बादल छाए रहे। सुबह और शाम के समय ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी से काफी राहत दी। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सक्रिय सिस्टम के चलते अगले कुछ दिनों तक आंधी, बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है। कुछ इलाकों में फिर से ओलावृष्टि भी हो सकती है।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें-भोपाल में राजभवन के सामने पाइपलाइन फटी, धंसी सड़क,पानी से लबालब हुआ रास्ता, बड़ा हादसा टला


11 अप्रैल से नया सिस्टम एक्टिव
मौसम विभाग के मुताबिक, 11 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका असर प्रदेश के मौसम पर पड़ेगा। इससे बारिश और आंधी का सिलसिला आगे भी जारी रह सकता है।

गर्मी के बीच राहत भरा ट्रेंड
आमतौर पर अप्रैल-मई में तेज गर्मी पड़ती है, लेकिन इस बार बार-बार सक्रिय हो रहे सिस्टम के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। मार्च के अंत में जहां तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया था, वहीं हाल के दिनों में बारिश और बादलों की वजह से इसमें गिरावट आई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-बालिकाओं के HPV टीकाकरण में बड़ी लापरवाही, भोपाल में सिर्फ 14.77% ही लक्ष्य पूरा,CMHO से जवाब तलब

लगातार बदल रहा मौसम का मिजाज
इस साल फरवरी और मार्च में कई बार मौसम बदला, जिससे फसलों को नुकसान भी हुआ। ओलावृष्टि और बारिश के कारण गेहूं, पपीता और केला जैसी फसलें प्रभावित हुईं। अप्रैल की शुरुआत में भी यही ट्रेंड जारी है और पिछले एक हफ्ते से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कहीं न कहीं बारिश हो रही है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें