फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love Jihad: नाम बदलकर मुस्लिम युवक ने हिन्दू लड़की के साथ बनाया संबंध, गर्भवती होने पर सच्चाई आई सामने; जानें

Tue, 07 Apr 2026 10:16 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Bhopal Crime: बताया जाता है कि आरोपी मूलतः बिहार का रहने वाला है। पुलिस आरोपी की तलाश में जल्दी ही एक टीम बिहार भेजने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में एक युवती के साथ ’लव जिहाद’ और धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। बिहार निवासी एक युवक ने हिंदू बनकर युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया और डेढ़ साल तक उसका शारीरिक शोषण किया।
विज्ञापन


आरोपी ने नाम बदलकर दोस्ती की और अपना धर्म भी छिपाया। आरोपी आसिफ रजा ने पीड़िता को अपना नाम ’आशीष पांडे’ बताया था। आरोपी ने पीड़िता को प्रेम जाल में फंसाया और करीब डेढ़ वर्ष तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान आरोपी के दो अन्य मित्र भी पीड़िता को मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहे। जब पीड़िता गर्भवती हुई, तब सच्चाई सामने आई।

पढ़ें: चलती कार से बुजुर्ग महिला को फेंका, होश आया तो अस्पताल से गायब हो गई; पहचान भी नहीं हो सकी
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने उस पर गर्भपात कराने का दबाव बनाया। पीड़िता के मना करने पर आरोपी ने अपनी असली पहचान उजागर की और उस पर निकाह के लिए धर्म परिवर्तन करने का दबाव डालना शुरू कर दिया। मना करने पर उसे जान से मारने की धमकियां भी दी गईं। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी फिलहाल फरार है। बताया जाता है कि आरोपी मूलतः बिहार का रहने वाला है। पुलिस आरोपी की तलाश में जल्दी ही एक टीम बिहार भेजने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें