फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mp Weather Today: प्रदेश में फिर बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत, साढ़े चार डिग्री तक गिरा पारा

Fri, 28 Mar 2025 08:40 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Mp Weather Today: प्रदेश के कई शहरों में साढ़े चार डिग्री तक तापमान में गिरावट आई है। सबसे ज्यादा गिरावट ग्वालियर में देखी गई यहां का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि एक दिन पहले यहां 39. 5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में गुरुवार को 41 डिग्री पार पहुंच चुके तापमान के बीच शुक्रवार को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। कई शहरों में साढ़े चार डिग्री तक तापमान में गिरावट आई। सबसे ज्यादा गिरावट ग्वालियर में देखी गई यहां का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि एक दिन पहले यहां 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन

इसी प्रकार गुना में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री दर्ज किया गया जबकि एक दिन पहले यहां का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री दर्ज किया गया था। राजधानी भोपाल में भी 3.8 डिग्री तापमान में गिरावट आई है, यहां का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री दर्ज किया गया। 

नर्मदापुरम रहा सबसे गर्म
शुक्रवार को प्रदेश में सबसे गर्म नर्मदापुरम रहा। यहां का अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री दर्ज किया गया। इंदौर में भी 3.9 डिग्री की गिरावट आई है, यहां का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री दर्ज किया गया। जबलपुर में 1.2 डिग्री की गिरावट हुई, यहां का अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


हवा की रफ्तार बढ़ने से गिरा पारा
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि अभी एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव है। हालांकि, यह प्रदेश से दूर है, लेकिन इससे हवा की रफ्तार बढ़ गई है इसलिए तापमान में गिरावट आई है।

अधिकतम तापमान वाले शहर 
शहर
         तापमान
नर्मदापुरम     40.7 डिग्री 
टीकमगढ़       40 डिग्री
शिवनी         39.4 डिग्री 
मंडल          39 डिग्री 
खंडवा         38.5 डिग्री

3 दिन में तेजी से बढ़ा प्रदेश का तापमान 
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम से आ रही गर्म हवाओं की वजह से पिछले 3 दिन से तापमान में खासी बढ़ोतरी हुई है। निवाड़ी का पृथ्वीपुर और छतरपुर का खजुराहो सबसे गर्म है। शुक्रवार से कुछ शहरों में पारे में मामूली गिरावट देखने को मिली है। पर अप्रैल की शुरुआत में लू चल सकती है।

यह भी पढ़ें-भोपाल में संपत्ति की दरें 18% तक बढ़ने की संभावना है, बैठक में कुछ क्षेत्रों में मामूली कमी के संकेत
विज्ञापन


प्रदेश में सामान्य से ज्यादा पारा
पिछले 3 दिन से प्रदेश में गर्मी का असर बढ़ा है। दिन में तीखी धूप खिल रही है। इस कारण लोग बचने के तरीके ढूंढते हैं। दूसरी ओर, कई शहरों में पारा सामान्य से 1 डिग्री से 4.5 डिग्री तक अधिक है। पहले मार्च के आखिरी में प्रदेश में लू का असर रहने की संभावना थी, लेकिन वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने से अब अप्रैल में ही लू का असर रह सकता है। मालवा-निमाड़ यानी, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में लू का असर रहने की संभावना ज्यादा है। जिनमें रतलाम, उज्जैन, खरगोन, खंडवा, धार आदि शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार, सामान्यतः दिन का तापमान 40 डिग्री से अधिक या सामान्य से 4.6 डिग्री तक अधिक हो तो हीट वेव यानी लू की स्थिति मानी जाती है।

यह भी पढ़ें-भोपाल में स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम ने पूरा किया सर्वे, 15 दिन बाद आएगी जीएफसी की टीम,1 सप्ताह रही टीम

 

अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम

28 मार्च: दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है।

29 मार्च: इस दिन भी पारे में गिरावट रहेगी। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर में पारा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें