फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mp Weather: एमपी के खजुराहो में पारा 44.4 डिग्री दर्ज, कुछ क्षेत्रों में 26 और 27 अप्रैल को बारिश के आसार

Thu, 24 Apr 2025 08:02 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Mp Weather Today: गुरुवार को खजुराहों सबसे गर्म रहा यहां का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं 21 जिलों में हीट वेव यानी, लू का प्रकोप रहा।  26 और 27 अप्रैल को छिंदवाड़ा, मंडला, बालाघाट और सिवनी जिलों में बादल छाने, गरज-चमक और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। कई शहरों का तापमान 44 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। तीखी धूप की वजह से सड़कें दोपहर में अब सूनी होने लगी हैं। गर्मी के ये तेवर आगे भी जारी रहेंगे। लिहाजा आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि होगी। गुरुवार को खजुराहों सबसे गर्म रहा यहां का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं 21 जिलों में हीट वेव यानी, लू का प्रकोप रहा। इनमें ग्वालियर, मुरैना, भिंड, नीमच, मंदसौर, रतलाम, खंडवा, बुरहानपुर, नर्मदापुरम, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, बालाघाट, उमरिया, सतना, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिले शामिल हैं। वहीं, भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर समेत अन्य जिलों में तेज गर्मी का असर रहा। मौसम विभाग ने 26 और 27 अप्रैल को छिंदवाड़ा, मंडला, बालाघाट और सिवनी जिलों में बादल छाने, गरज-चमक और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन








प्रदेश के अधिकतम तापमान वाले शहर 
शहर              अधिकतम तापमान

खजुराहो         44.4
नवगांव            43.7
रतलाम           43.2
शिवपुरी          43.0
सागर             42.4


प्रदेश के इन शहरों में बढ़ा तापमान
प्रदेश में बुधवार को रतलाम शहर में पारा 44.2 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, नर्मदापुरम, खजुराहो-मंडला में 43.2 डिग्री, सिवनी में 42.6 डथ्ग्री, नरसिंहपुर में 42.4 डिग्री, टीकमगढ़-शिवपुरी में 42.2 डिग्री, नौगांव, रीवा-मलाजखंड में 42 डिग्री दर्ज किया गया। खरगोन, दमोह, धार, उमरिया, सागर, सतना, सीधी, गुना, बैतूल, शाजापुर, रायसेन, खंडवा और छिंदवाड़ा में तापमान 41 डिग्री या इससे अधिक दर्ज किया गया। बड़े शहरों की बात करें तो उज्जैन में सबसे ज्यादा 41.7 डिग्री रहा। ग्वालियर-उज्जैन में 41.2 डिग्री, इंदौर में 41 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं भोपाल में तापमान 40 डिग्री के पार रहा। इससे सड़कों का डामर भी   पिघल गया। कई शहरों में लू का असर भी देखा गया।


यह भी पढ़ें-एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने खून से सीएम को लिखा पत्र, लगातार दूसरे दिन भी जारी रही हड़ताल
विज्ञापन


पारे में बढ़ोतरी का दौर रहेगा जारी 
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि अगले कुछ दिन तक पारे में बढ़ोतरी का दौर रहेगा। इस दौरान लू का अलर्ट भी जारी किया गया है। प्रदेश के पश्चिमी और उत्तरी हिस्से यानी, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग में अब तक तेज गर्मी का असर रहा है, लेकिन अब पूर्वी हिस्से यानी, सागर, सिंगरौली, रीवा, सीधी जैसे शहरों में भी गर्मी के तेवर तीखे हो गए हैं।

यह भी पढ़ें-मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर भोपाल में होगा भव्य ड्रोन शो, CM बोले-इसरो के समान केंद्र स्थापित करने पहल करे
विज्ञापन

प्रदेश में अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम

24 अप्रैल: अलीराजपुर, बड़वानी, शिवपुरी, दतिया, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़, पन्ना, सतना, सीधी और सिंगरौली में लू चल सकती है। अन्य शहरों में तेज गर्मी रहेगी।

25 अप्रैल: अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, शिवपुरी, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, सीधी और सिंगरौली में लू का अलर्ट है।

26 अप्रैल: अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, सीधी और सिंगरौली में हीट वेव यानी, लू का अलर्ट है। अन्य जिलों में भी गर्मी का
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें