फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: भोपाल के ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की किल्लत,जिपं उपाध्यक्ष-सदस्य भूख हड़ताल पर बैठे,नल-जल योजना अधूरी

Thu, 24 Apr 2025 05:07 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के ग्रमीण क्षेत्रों में  पानी की किल्लत को लेकर जिला पंचायत उपाध्यक्ष मोहन सिंह जाट, सदस्य विनय मेहर, चंद्रेश राजपूत, देवकुवर हाड़ा समेत सुरेश राजपूत, अनिल हाड़ा और विनोद राजोरिया जिला पंचायत परिसर में भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। 
विज्ञापन
भूख हड़ताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल के ग्रमीण क्षेत्रों में पानी की समस्या बढ़ रही है, जबकि सरकार नलजल योजना से सभी गांवों में पानी पहुंचाने का दावा करता है। पानी की किल्लत को लेकर जिला पंचायत उपाध्यक्ष मोहन सिंह जाट, सदस्य विनय मेहर, चंद्रेश राजपूत, देवकुवर हाड़ा समेत सुरेश राजपूत, अनिल हाड़ा और विनोद राजोरिया जिला पंचायत परिसर में भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। जाट ने चार दिन पहले कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को इसकी जानकारी दे दी थी। जनप्रतिनिधियों के प्रदर्शन से जिम्मेदार अफसरों की सांसें फूल गई हैं। बीती रात वे जनप्रतिनिधियों को मनाने में जुटे रहे। 
विज्ञापन



पानी की समस्या ले चुकी है विकराल रूप
उपाध्यक्ष मोहन सिंह जाट ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की समस्या अपना विकराल रूप ले चुकी है और यह भी कहा सरकार,अधिकारी एवं ठेकेदार मिलकर भ्रष्टाचार करते हुए इस योजना को पतीला लगा रहे हैं। कई जगह बिजली की समस्या है तो कई जगह डीपी खराब पड़ी है नलों में टोटिया नहीं हैं । कई जगह पानी का स्तर काफी नीचे पहुंच चुका है। ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की दूर-दूर से लाया जाता है।


यह भी पढ़ें-BHEL भोपाल में लगी भीषण आग, ऑयल टंकियों में ब्लास्ट, 15 किमी दूर दिख रहा धुआं,फायर ब्रिगेड मौके पहुंची
विज्ञापन


भोपाल के इन गांवों में पानी की परेशानी
भोपाल जिले के खजूरी, गुनगा, कनेरा, शाहपुरा, देवपुरा, गोलखेड़ी, कोठार, चंदेरी, दुपड़िया, कालापीपल, बागापुरा, तारा सेवनिया, आचारपुरा, करारिया, सेमरीखुर्द, खितवास, चाचाहेड़ी, गोंदीपुरा, परवलिया, बरेलाखेड़ा, लहारपुरा समेत कई पंचायतों में लोग पानी के लिए परेशान हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें-प्रदेश की पहली अमृत भारत एक्सप्रेस आज से, एमपी के सतना, जबलपुर और इटारसी के यात्रियों को मिलेगा फायदा
विज्ञापन


जिल पंचायत की बैठक में उठा था मुद्दा
नलजल योजना अधूरी होने के कारण गांवों की बड़ी आबादी गर्मी में पानी के लिए परेशान हो रही है। इसे लेकर जिला पंचायत की बैठक में मुद्दा भी उठ चुका है, पर पीएचई विभाग के जिम्मेदार नहीं जागे। इस कारण जिपं उपाध्यक्ष जाट ने कलेक्टर को पत्र लिखा था। जिसमें कहा था कि जिपं ऑफिस परिसर में ही 24 अप्रैल से भूख हड़ताल पर बैठूंगा। हालांकि, कलेक्टर को पत्र लिखते ही सीईओ ईला तिवारी ने नल-जल योजनाओं के बारे में 3 दिन में रिपोर्ट मांग ली थी। उन्होंने जनपद पंचायत फंदा एवं बैरसिया अंतर्गत स्वीकृत, हस्तांतरित, ट्रायलरन, प्रगतिरत नल-जल योजनाओं के निरीक्षण, जांच कराने के लिए टीमें बना दीं। इस टीम में पीएचई, जनपद के इंजीनियर, सचिव, रोजगार सहायक शामिल किए गए, जो जिला पंचायत के सभी सदस्य को अवगत कराते हुए निरीक्षण/जांच करेंगे। यह रिपोर्ट भी गुरुवार को ही पेश कर दी जाएगी।


15 दिन में योजनाओं को पूरा करने का किया था वादा
जिपं उपाध्यक्ष जाट ने कलेक्टर को पत्र लिखा कि 27 मार्च को साधारण सभा की बैठक हुई थी। इसमें जल जीवन मिशन योजना के तहत विभागीय अधिकारियों को 15 दिन में अधूरी नल-जल योजनाओं को पूरा करने को कहा गया था, लेकिन 23 अप्रैल का दिन भी बीत गया। बावजूद अब तक न तो कोई रिपोर्ट दी गई और न ही गांवों में पेयजल संकट खत्म हुआ है।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें