फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Today: मंदसौर और नीमच में आज भारी बारिश का अलर्ट, 19 से एक्टिव हो रहा नया सिस्टम यहां करेगा बरसात

Fri, 16 Aug 2024 09:42 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल

सार

MP Weather Today: 19 अगस्त से एक बार फिर लो प्रेशर एरिया एक्टिव हो रहा है। जिससे एक बार फिर तेज बारिश का दौर शुरू होगा। नए सिस्टम का असर प्रदेश के पूर्वी हिस्से जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में ज्यादा रहेगा। 
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में कुछ क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी है, कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हो रही है। शुक्रवार को नीमच, मंदसौर में भारी बारिश के साथ बिजली गिराने का अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि तीन सिस्टम की एक्टिविटी से बारिश हो रही है। भोपाल, इंदौर में गरज-चमक होती रहेगी। 19 अगस्त से फिर से लो प्रेशर एरिया एक्टिव हो रहा है। नए सिस्टम का असर प्रदेश के पूर्वी हिस्से- जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में ज्यादा रहेगा। पश्चिमी हिस्से में भी बारिश हो सकती है।

प्रदेश के इन जिलों में होगी आज बारिश
मध्य प्रदेश मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार शुक्रवार को मंदसौर और नीमच में बिजली के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही रतलाम, झाबुआ, आगर, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, मुरैना, अनुपपुर अमरकंटक, शहडोल, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना पेंच, सिवनी में मध्यम बारिश होने की संभावना है। बैतूल, रायसेन भीमबेटका सांची, नर्मदापुरम पचमढ़ी, हरदा, खंडवा ओंकारेश्वर और बुरहानपुर के साथ-साथ अलीराजपुर, बड़वारनी बावनगजा, खरगोन महेश्वर, धार मांडू, उज्जैन महाकालेश्वर, इंदौर, देवास में हल्की बारिश , शाजापुर, सीहोर, भोपाल, विदिशा उदयगिरि, श्योपुर, भिंड, ग्वालियर, दतिया रतनगढ़, शिवपुरी, सागर, दमोह, छतरपुर खजुराहो, टीकमगढ़, निवाड़ी ओरछा, पन्ना, सतना चित्रकूट, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, कटनी, उमरिया बांधवगढ़, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, जबलपुर भेड़ाघाट और नरसिंहपुर में बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन


तीन दिन बाद फिर शुरू होगा तेज बारिश का दौर 
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश का कहना है कि 19 अगस्त से एक बार फिर लो प्रेशर एरिया एक्टिव हो रहा है। जिससे एक बार फिर तेज बारिश का दौर शुरू होगा। नए सिस्टम का असर प्रदेश के पूर्वी हिस्से- जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में ज्यादा रहेगा। पश्चिमी हिस्से में भी बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि मानसून ट्रफ प्रदेश के ऊपर से गुजर रही है। दो अन्य सिस्टम भी एक्टिव हैं। इस वजह से बारिश हो रही है। अगले 24 घंटे के दौरान तेज बारिश का दौर थमेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें