फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather: प्रदेश में गर्मी से मिलेगी राहत, 13 जिलों में दो दिन तक बारिश और आंधी का अनुमान

Sat, 04 May 2024 09:58 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश में गर्मी से राहत मिलेगी। 13 जिलों में दो दिन तक बारिश और आंधी का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
गर्मी से मिलेगी राहत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मई महीना शुरू होते ही मध्यप्रदेश में तेज गर्मी के चलते लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। गर्मी और हीट वेव से परेशान लोगों को राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार 6, 7 मई को प्रदेश के 13 जिलों में बारिश हो सकती है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते पहाड़ों में बर्फबारी हुई है। इसका सीधा असर मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा और मध्यप्रदेश के 13 जिलों में दो दिन तक बारिश-आंधी-तूफान की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, एक नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने से प्रदेश में बारिश की संभावना है और 48 घंटों बाद 6-7 मई को पूर्वी और पश्चिमी मध्यप्रदेश में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है।

5 मई शाम से बदलेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि  ईरान की ओर से एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिसके प्रभाव से 5 मई की शाम से फिर मौसम में बदलाव दिखेगा। 6-7 मई को भोपाल समेत पूर्वी और पश्चिमी एमपी में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। विंध्य, महाकौशल, बुंदेलखंड के 13 जिलों सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, मैहर, अनूपपुर, शहडोल, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना में गरज चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। पूर्वी इलाकों में इसका ज्यादा दिखेगा। मई के तीसरे और चौथे हफ्ते में भी बारिश-ओले के संकेत हैं।
विज्ञापन


कुछ जिलों में 47 डिग्री तक जाएगा तापमान
वहीं, मई के महीने में मध्य प्रदेश का तापमान 45-47 डिग्री के पार जाने की संभावना है। इस दौरान भोपाल, ग्वालियर, चंबल, उज्जैन, छतरपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़,राजगढ़, शाजापुर, श्योपुर कलां, नरसिंहपुर शिवपुरी, खरगोन, बड़वानी, खंडवा में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। छतरपुर के खजुराहो और नौगांव में पारा 48 डिग्री ,भोपाल में तापमान 45 डिग्री और ग्वालियर में पारा 47 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।

पिछले 24 घंटो के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। अधिकतम तापमान उज्जैन, ग्वालियर, शहडोल संभागों के जिलों में काफी बढ़े एवं शेष सभी संभागों के जिलों के तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वे भोपाल, नर्मदापुरम, रीवा, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में सामान्य से कम रहे एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे।

24 घंटे में प्रदेश का ऐसा रहा मौसम
प्रदेश में न्यूनतम तापमान शहडोल संभाग के जिलों में रहा। ग्वालियर संभाग के जिलों में सबसे ज्यादा रह। शेष सभी संभागों के जिलों के तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वहीं भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर, रीवा, जबलपुर, शहडोल संभागों के जिलों में सामान्य से काफी कम रहा। उज्जैन, सागर संभागों के जिलों में सामान्य से कम रहे एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें