मध्यप्रदेश में गर्मी लगातार रिकॉर्ड बना रही है। सोमवार को एमपी में गर्मी ने अपने अधिकतम तापमान के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। प्रदेश के निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में पारा 48.7 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के वैज्ञानिक ड़ॉ. वेदप्रकाश के अनुसार, पिछले 20 वर्ष के रिकॉर्ड को देखें तो यह दूसरा मौका है, जब तापमान इस लेवल पर पहुंचा है।
ग्वालियर- 46.7 डिग्री
भोपाल- 44.8 डिग्री,
जबलपुर- 44.5 डिग्री,
उज्जैन- 43.8 डिग्री
इंदौर- 41.9 डिग्री
टूट सकता है पूराना रिकॉर्ड
मौसम वैज्ञानिक वेदप्रकाश ने बताया कि प्रदेश में गर्मी ने अपने पूराने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। दो साल पहले भी इतना ही तापमान दर्ज किया गया था। आगे आने वाले समय में यह रिकॉर्ड टूट सकता है।
प्रदेश के 16 जिले में चली तेज लू
वेदप्रकाश ने बताया कि प्रदेश भर में लू का असर देखा जा रहा है। सोमवार को 16 जिलों में लू चली। इन जिलों में रेड अलर्ट जारी किया था। इनमें निवाड़ी, दतिया, गुना, खजुराहो, अशोकनगर, दमोह, राजगढ़, सागर, सीहोर, ग्वालियर, शिवपुरी, शाजापुर, नौगांव, टीकमगढ़, कटनी और खंडवा शामिल हैं। देवास, भोपाल, खरगोन, शहडोल, सतना, रायसेन, जबलपुर, मंडला, उमरिया और रीवा में भी गर्मी का असर तेज रहा।
मध्यप्रदेश के सबसे गर्म 10 शहर
पृथ्वीपुर- 48.7
दतिया- 47.4
गुना- 47.2
खजुराहो- 47.2
अशोकनगर- 47.1
दमोह- 47.0
राजगढ़- 46.8
सागर- 46.7
सीहोर- 46.7
ग्वालियर- 46.7