फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Report: कोहरे के साथ सर्दी का सितम, खजुराहो-नौगांव और दतिया में रहा सीवियर कोल्ड डे

Mon, 01 Jan 2024 07:21 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP Weather Report: मध्यप्रदेश में फिलहाल मौसम ठंडा बना हुआ है। न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि का अनुमान है। उसके बाद कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के कई इलाकों में कोहरे के साथ-साथ ठंड का सितम जारी है। खजुराहो, नौगांव और दतिया में सीवियर कोल्ड डे रहा। वहीं, कोहरे के चलते सुबह के समय न्यूनतम दृश्यता खजुराहो में 100 मीटर, टीकमगढ़ में 50 से 200 मीटर, ग्वालियर में 200 मीटर, उज्जैन, दमोह और मंडला में 200 से 500 मीटर, भोपाल एवं दतिया में 500 मीटर दर्ज की गई। मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में मध्यम कोहरे के साथ कहीं-कहीं पर घना कोहरा रहा। 

विज्ञापन


गुना, अशोकनगर, श्योपुर, शिवपुरी, नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, आगर, शाजापुर, राजगढ़, भोपाल, विदिशा, सागर, दमोह, कटनी, मंडला, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज सीधी और सिंगरौली में हल्के कोहरे के साथ कहीं-कहीं पर मध्य कोहरा देखा गया। न्यूनतम तापमान में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। आगे मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि की संभावना जताई है।

तापमान की चाल
प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेंटीग्रेट नर्मदापुरम में दर्ज किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेंटीग्रेट शहडोल के कल्याणपुर में दर्ज किया गया। छतरपुर के खजुराहो में नौ, सीधी में 9.2, रीवा में 9.4 और दतिया में 9.5 न्यूनतम तापमान रहा। दिन में अधिकतम तापमान दतिया में 13.7, ग्वालियर में 13.8, खजुराहो में 14.6, पृथ्वीपुर 16.01 और नौगांव में 16.8 रहा। राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 28.6 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेंटीग्रेट रहा। 
विज्ञापन


मौसम विभाग का अलर्ट
सीवियर कोल्ड डे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। वहीं, ग्वालियर, दतिया, सतना और छतरपुर जिले में सीवियर कोल्ड डे की संभावना है। चंबल संभाग के जिले में सहित शिवपुरी, टीकमगढ़, निवाड़ी और पन्ना में कोल्ड डे की संभावना है।

कोहरे के लिए येलो अलर्ट
रीवा संभाग के जिलों में, विदिशा, रायसेन, भोपाल, राजगढ़, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर, मालवा जिले में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरा रहेगा। दृश्यता 200 से 500 मीटर रहेगी। इसके साथ ही ग्वालियर चंबल, सागर संभाग के जिलों में, नीमच मंदसौर जिले में कहीं-कहीं मध्यम से घना कोहरा रहेगा। दृश्यता 50 से 500 मीटर रहेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें