फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather: दस जिलों में हुई बारिश, मंडला-रीवा में पौने दो इंच गिरा पानी, ग्वालियर में 36 डिग्री पहुंचा पारा

Thu, 25 Sep 2025 07:18 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

गुरुवार को प्रदेश के 10 जिलों में बारिश दर्ज की गई, जिनमें मंडला और रीवा में सबसे ज्यादा पौने दो इंच बारिश दर्ज हुई। इसके अलावा सीधी में भी आधा इंच से ज्यादा पानी गिरा। ग्वालियर में सबसे अधिक 36 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। जहां कुछ जिलों में बारिश का दौर चल रहा है वहीं मानसून की विदाई भी शुरू हो गई है। गुरुवार को प्रदेश के 10 जिलों में बारिश दर्ज की गई जिनमें सबसे ज्यादा मंडला और रीवा में 9 घंटे के भीतर पौने दो इंच बारिश दर्ज हुई। सीधी में भी आधा इंच से ज्यादा पानी गिरा इसके साथ ही बालाघाट के मलाजखंड, उमरिया शिवनी, नरसिंहपुर, जबलपुर, उज्जैन और सतना में हल्की बारिश दर्ज की गई। वही इधर कई जिलों के तापमान में भी बढ़ोतरी देखी गई।
विज्ञापन


ग्वालियर में 36 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज
ग्वालियर में सबसे अधिक 36 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वही खजुराहो में 35.5 डिग्री, शिवपुरी में 34.4 डिग्री, खरगोन में 34.4 डिग्री, जबकि टीकमगढ़ और उज्जैन में 34 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 2 दिन में स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव होने से कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है। साथ ही मानसून की विदाई भी जारी रहेगी। प्रदेश के चार जिलों से मानसून की विदाई हो चुकी है। आने वाले 2 दिन में 10 और जिलों से मानसून की वापसी हो सकती है।

यह भी पढ़ें-एमडी ड्रग तस्कर यासीन मछली का करीबी फैजान मछली गिरफ्तार, लेन-देन में सरेआम युवक पर चलाई थी गोली
विज्ञापन



अब इन जिलों विदा होगा मानसून
 मौसम विभाग के अनुसार, अब उज्जैन और ग्वालियर संभाग से मानसून विदाई लेगा। इसके बाद इंदौर, भोपाल, सागर, नर्मदापुरम, रीवा, शहडोल और जबलपुर संभाग के जिलों से मानसून विदा होने लगेगा। मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि आने वाले 2 से 3 दिन में मध्यप्रदेश के कुछ और जिलों से मानसून लौटने की संभावना है। जिन 4 जिलों से मानसून लौटा है, उनमें अबकी बार 35 से 115 प्रतिशत तक बारिश ज्यादा हुई है। चंबल संभाग के श्योपुर में सामान्य 26.2 इंच के मुकाबले 56.6 इंच पानी गिर गया, जो 115 प्रतिशत अधिक है। भिंड में 32.4 इंच, मुरैना में 37 इंच और नीमच में 42.9 इंच बारिश हो चुकी है, जो सामान्य बारिश से ज्यादा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-भोपाल एयरपोर्ट पर नायब तहसीलदार की हार्ट अटैक से मौत, ड्यूटी के दौरान गई जान

अब तक औसत 44 इंच बारिश हुई
प्रदेश में अब तक औसत 44 इंच बारिश हो चुकी है। अब तक 36.8 इंच पानी गिरना था। इस हिसाब से 7.2 इंच पानी ज्यादा गिर चुका है। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। यह कोटा पिछले सप्ताह ही पूरा हो गया है। अब तक 118 प्रतिशत बारिश हो चुकी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें