भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (बीएमएचआरसी) के नर्सिंग हॉस्टल में छात्रों ने दूषित पानी और खराब भोजन की शिकायत की है। एनएसयूआई ने इस मुद्दे पर वीडियो वायरल किया है और प्रेस नोट जारी कर प्रबंधन पर आरोप लगाए हैं। इधर बीएमएचआरसी प्रबंधन का कहना है कि सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे वीडियो भ्रामक हैं और छात्रों को गुमराहा किया जा रहा है। प्रबंधन का दावा है कि छात्रों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और नियमित स्वास्थ्य जांच की जा रही है।
पानी चेक करने का वीडियो जारी
एनएसयूआई ने गुरुवार को एक वीडियों जारी किया जिसमें छात्रों ने खुद टीडीएस मीटर से हॉस्टल के पानी की जांच की, जिसमें 703 PPM का स्तर निकला। यह स्तर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा निर्धारित सीमा से अधिक है। वहीं एक खाने की भी फोटो भी आई जिसमें कीड़ा दिखाई दे रहा है।
यह भी पढ़ें-
एमडी ड्रग तस्कर यासीन मछली का करीबी फैजान मछली गिरफ्तार, लेन-देन में सरेआम युवक पर चलाई थी गोली
गठित होगी जांच समिति
मामले में बीएमएचआरसी प्रबंधन ने जांच समिति गठित करने की बात कही है जो छात्रों की शिकायतों की जांच करेगी। प्रबंधन ने बताया कि जल्द ही तीन और आरओ वॉटर प्यूरिफायर लगा दिए जाएंगे ताकि पानी की गुणवत्ता में सुधार हो सके।बीएमएचआरसी प्रबंधन का कहना है कि सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे वीडियो भ्रामक हैं और छात्रों को गुमराह करने के लिए हैं। प्रबंधन का दावा है कि छात्रों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और नियमित स्वास्थ्य जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें-
मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में आज भी हल्की बारिश का अलर्ट, प्रदेश के चार जिलों से लौटा मानसून
प्रबंधन छात्रों की समस्याओं को कर रहा नजरअंदाज
एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने कहा है कि बीएमएचआरसी में छात्रों के साथ अन्याय हो रहा है। उनका कहना है कि बीएमएचआरसी प्रबंधन छात्रों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रहा है और उनकी मांगों को नहीं सुन रहा है।परमार ने मांग की है कि बीएमएचआरसी प्रबंधन छात्रों की समस्याओं का समाधान करे और उनकी मांगों को सुनें।