फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mp Weather: मध्य प्रदेश में बारिश और ओले के बीच 44 डिग्री पहुंंचा दिन का पारा, अगले तीन दिन बदला रहेगा मौसम

Mon, 28 Apr 2025 07:55 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Mp Weather: मध्य प्रदेश में सोमवार को जहां कई जिलों में बादल छाए रहे वहीं रतलाम में पारा 44 डिग्री  दर्ज किया गया। एक ही दिन में 3.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। प्रदेश के 17 शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री के पार रहा।



 
विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है सोमवार को जहां कई जिलों में बादल छाए रहे वहीं रतलाम में पारा 44 डिग्री दर्ज किया गया। एक ही दिन में 3.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन के साथ प्रदेश के 17 शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री के पार रहा। जबकि एक दिन पहले  पूर्वी हिस्से में बारिश का दौर चला। छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, मंडला, डिंडौरी, सागर, विदिशा, नरसिंहपुर, सिवनी, उमरिया समेत कई जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने चार दिन तक मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 4 दिन तक ओले, बारिश और आंधी का दौर बना रहेगा। साथ ही कई जिलों में तेज गर्मी का भी असर रहेगा।
विज्ञापन

 
सबसे ज्यादा गर्म रहा रतलाम
सोमवार के रतलाम सबसे गर्म रहा यहां का अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि धार में 42.9 डिग्री, नरसिंहपुर में 42.2 डिग्री, खंडवा में 42.1 डिग्री, खरगोन-गुना में 42 डिग्री, शाजापुर में 41.4 डिग्री, सागर-नौगांव में 41.1 डिग्री, दमोह, रायसेन-खजुराहो में 41 डिग्री और नर्मदापुरम में 40.6 डिग्री रहा। बड़े शहरों की बात करें तो उज्जैन में सबसे ज्यादा 42 डिग्री, भोपाल में 41.2 डिग्री, इंदौर में 41.4 डिग्री, ग्वालियर में 41.8 डिग्री और जबलपुर में पारा 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


यह भी पढ़ें-सीएम मोहन यादव बोले- बाबा साहब के संविधान ने सामान्य व्यक्ति को भी शीर्ष तक पहुंचने का मौका दिया
विज्ञापन


इस वजह से ऐसा मौसम
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और एक साइक्लोनिक सकुर्लेशन एक्टिव है। इस वजह से प्रदेश में मौसम बदला हुआ है। अगले चार दिन तक कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। वहीं, गर्मी का असर भी बना रहेगा।

यह भी पढ़ें-लव जिहाद के गिरोह में मुस्लिम युवतियां भी शामिल, ब्रेनवॉश करना था उनका काम

अगले तीन दिन ऐसा रहेगा प्रदेश का मौसम

29 अप्रैल: ग्वालियर, भिंड, दतिया, मुरैना, श्योपुर,गुना, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, इंदौर, देवास, खरगोन और खंडवा में लू चलने का अलर्ट है। छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


30 अप्रैल: ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, दतिया,भिंड में दिन में लू चलेगी, जबकि रात में हल्की बारिश हो सकती है। अशोकनगर, गुना, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, इंदौर, देवास, खरगोन, खंडवा एवं बुरहानपुर में लू चल सकती है। रीवा, मऊगंज, सीधी और अनूपपुर में बूंदाबांदी के आसार है।

1 मई: इंदौर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन,अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, नीमच, मंदसौर, गुना, अशोकनगर में लू का अलर्ट है। वहीं, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया में दिन में लू और रात में बारिश हो सकती है। निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, रायसेन, जबलपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, मैहर और सतना में बारिश का अलर्ट है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें