फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: प्रदेश में एक लाख से ज्यादा सरकारी पदों पर भर्ती की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते

Sat, 28 Nov 2026 04:59 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

पदोन्नति और कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति से खाली हुए एक लाख से अधिक सरकारी पदों पर भर्ती की तैयारी तेज हो गई है। मुख्य सचिव ने विभागों से भर्ती योग्य पदों की दोबारा जानकारी मांगी है, ताकि 2027 में युवाओं को रोजगार देने के लक्ष्य के तहत प्रक्रिया शुरू की जा सके।
 
विज्ञापन
वल्लभ भवन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अगले साल बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू हो सकती है। प्रदेश सरकार पदोन्नति और कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति से खाली हुए एक लाख से अधिक पदों को भरने की तैयारी में है। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) सभी विभागों से रिक्त पदों की वास्तविक संख्या और उन पर की जाने वाली भर्तियों का ब्योरा जुटा रहा है। मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने विभागों से दोबारा जानकारी मांगी है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि किस विभाग में कितने पदों पर नई नियुक्तियां की जा सकती हैं। दरअसल, सरकार ने पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू होने के बाद अब तक 68,473 अधिकारियों और कर्मचारियों को उच्च पदों पर पदोन्नत किया है। इससे निचले स्तर के कई पद खाली हुए हैं। इसके अलावा हर साल बड़ी संख्या में कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने से भी विभागों में रिक्तियां बढ़ रही हैं। सरकार अब इन दोनों कारणों से खाली हुए पदों को भर्ती के दायरे में लाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी: 277 पुलिसकर्मियों को मिला डीजीपी प्रशस्ति रोल, मकवाना बोले- अच्छे काम का पुरस्कार तुरंत मिलना चाहिए

दो लाख युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य
प्रदेश सरकार ने वर्ष 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अगले साल विभिन्न विभागों में दो लाख युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा है। इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए सरकारी विभागों में खाली पदों की पहचान की जा रही है। शुरुआती तैयारी के तहत एक लाख से अधिक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया आगे बढ़ाने की योजना है। हालांकि, अंतिम संख्या विभागों से मिलने वाली जानकारी और पदों की पात्रता के परीक्षण के बाद तय होगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: मंडला पर सांसद कुलस्ते और अपर सचिव मरकाम आमने-सामने, सीएमओ के अफसर ने पूर्व केंद्रीय मंत्री को घेरा
विज्ञापन


इन विभागों में निकल सकती हैं भर्तियां
भर्ती की तैयारी में गृह, स्कूल शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, वन, ऊर्जा, उच्च शिक्षा, लोक निर्माण, नगरीय विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा महिला एवं बाल विकास विभाग शामिल हैं। इन विभागों में रिक्त पदों की संख्या के आधार पर भर्ती का खाका तैयार किया जाएगा। पदों के अनुसार मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग और कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। 

ये भी पढ़ें-  एमपी: CM ने देवास के उद्यमियों से किया संवाद, औद्योगिक पार्कों में होटल, व्यावसायिक प्रतिष्ठान बनाने की तैयारी

भर्ती से पहले पूरी करनी होगी यह प्रक्रिया
सरकार केवल रिक्त पदों की संख्या जुटाने तक सीमित नहीं है। भर्ती शुरू करने से पहले विभागों को पदवार आरक्षण रोस्टर तैयार करने को कहा गया है।  इसके बाद भर्ती की अनुमति, परीक्षा आयोजन, साक्षात्कार और चयन संबंधी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सरकार चाहती है कि विभागों से अगले महीने तक स्पष्ट जानकारी मिल जाए, जिससे भर्ती प्रक्रिया शुरू करने में अनावश्यक देरी न हो। नियुक्ति प्रक्रिया को भी समयबद्ध तरीके से पूरा करने की तैयारी है। इस पूरी कवायद का उद्देश्य पदोन्नति और सेवानिवृत्ति के कारण खाली हुए पदों को लंबे समय तक रिक्त रखने के बजाय उन पर नई नियुक्तियां करना है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें