फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने वालों को राहत: फॉर्म-6 के साथ नहीं देना होगा कोई घोषणा पत्र

Tue, 06 Oct 2026 07:29 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

 मध्यप्रदेश में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने वालों के लिए राहत की खबर है। अब फॉर्म-6 के साथ अलग से कोई घोषणा पत्र देने की जरूरत नहीं होगी।  7 से 9 अक्टूबर तक हर बूथ पर विशेष कैंप लगेंगे, जहां 18 साल की उम्र पूरी कर चुके और जल्द 18 होने वाले युवा भी आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
वोटर लिस्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा ने निर्देश दिए हैं। अब विशेष कैंप में नाम जोड़ने के लिए आवेदन करने वाले मतदाताओं से फॉर्म-6 के अलावा कोई अलग घोषणा पत्र नहीं लिया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारियों को इस व्यवस्था का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मंगलवार को निर्वाचन सदन से सभी उप जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। इसमें 7, 8 और 9 अक्तूबर को प्रदेश के प्रत्येक मतदान केंद्र पर विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इन कैंप में पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए आवेदन लिए जाएंगे। विशेष कैंप में उन युवाओं के भी फॉर्म लिए जाएंगे, जो 1 अक्तूबर 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं। इसके साथ ही 1 जनवरी 2027 को 18 साल की उम्र पूरी करने वाले युवाओं से भी एडवांस में फॉर्म जमा कराए जाएंगे। इस व्यवस्था से नए मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए अलग से इंतजार नहीं करना पड़ेगा। निर्वाचन विभाग ने जिला अधिकारियों को विशेष रूप से युवाओं तक इसकी जानकारी पहुंचाने और उन्हें आवेदन के लिए प्रेरित करने को कहा है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सीएम यूथ कॉन्क्लेव: 2027 होगा युवा वर्ष,साल में दो बार पीएससी; जुबिन की परफॉर्मेंस में छात्रों-पुलिस में विवाद

ऑनलाइन भी कर सकते हैं आवेदन
मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए बूथ पर लगने वाले कैंप के अलावा ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है। पात्र मतदाता voters.eci.gov.in या ECINET मोबाइल ऐप के माध्यम से नाम जोड़ने के लिए आवेदन कर सकते हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने अधिकारियों को ऑनलाइन आवेदन की सुविधा का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। खासकर पहली बार वोटर बनने वाले युवाओं को ऑनलाइन आवेदन के लिए जागरूक करने पर जोर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- आईएएस अफसर राकेश अग्रवाल हत्याकांड: वरुण की गर्दन का बिच्छू टैटू बनेगा पहचान का सुराग, 5 राज्यों में तलाश

7 से 9 अक्तूबर तक बूथ पर पहुंच सकेंगे मतदाता
निर्वाचन विभाग की ओर से तीन दिन प्रदेश के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे। इन शिविरों का उद्देश्य पात्र मतदाताओं, खासकर नए 18 वर्षीय युवाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने की प्रक्रिया को आसान बनाना है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने अधिकारियों से कैंप की जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए स्थानीय स्तर पर प्रचार-प्रसार करने को भी कहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें