फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Politics: पीएम मोदी के भोपाल दौरे पर कमलनाथ का शिवराज पर तंज, कहा- धीरज से लें काम, आप सीएम चेहरा नहीं

Mon, 25 Sep 2023 10:20 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के जंबूरी मैदान में भाजपा का कार्यकर्ता महाकुंभ है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भोपाल दौरा है। इसको लेकर पीसीसी चीफ ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है। उन्हें उनके वायदे याद दिलाते हुए, अपनी सलाह दी है। 
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान-कमलनाथ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज भोपाल दौरे को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसा है। पीसीसी चीफ ने सीएम शिवराज को सलाह देते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री आ रहे हैं ऐसे में वे आज जरा धीरज से काम लें। नाथ ने ट्वीट किया कि शिवराज जी, आज आप जरा धीरज से काम लीजिएगा। प्रधानमंत्री जब भी मध्य प्रदेश आते हैं तो आप उन्हें अपने किसी न किसी झूठ में शामिल करा लेते हैं। आपकी झूठ मशीन की डबल स्पीड से मध्य प्रदेश की जनता के साथ प्रधानमंत्री भी त्रस्त हैं, इसीलिए उन्होंने पूरे चुनाव अभियान से आपको बाहर कर दिया है। आप देश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बन गए हैं जो मुख्यमंत्री तो हैं, लेकिन मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं है। नाथ ने आगे लिखा कि रीवा में आपने उनके सामने बोल दिया कि किसानों की आमदनी दुगनी से अधिक हो गई है, जबकि उनके नीति आयोग की रिपोर्ट में मध्य प्रदेश के किसानों की आमदनी घटी थी।भोपाल में आपने उन्हें गलत परचा पकड़ा दिया और वह मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमत ₹100 लीटर से कम बता गए। इस तरह उन्हें दूसरे झूठ में शामिल कर लिया।
विज्ञापन


आज नहीं मिलेगा नया झूठ
प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने अपने ट्वीट में आगे लिखा कि गैस सिलेंडर की कीमतों पर भी आपका झूठ प्रधानमंत्री से टकरा रहा है। आप देते किसी को नहीं, लेकिन कहते हैं कि गैस सिलेंडर 450 रुपए का देंगे, वहीं प्रधानमंत्री कहते हैं कि सिलेंडर ₹900 का देंगे। प्रधानमंत्री की सागर जिले की यात्रा में आपने उनसे कहला दिया कि कांग्रेस सरकार ने बुंदेलखंड पर ध्यान नहीं दिया जबकि यूपीए सरकार ने 7200 करोड रुपए का विशेष बुंदेलखंड पैकेज बुंदेलखंड क्षेत्र को दिया था। यद्यपि झूठ के प्रति आपकी निष्ठा और समर्पण जग जाहिर है, फिर भी आशा है कि मध्य प्रदेश की जनता को आज कोई नया झूठ देखने को नहीं मिलेगा।



कमलनाथ ने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि मन से जो न चाहत है; वो मुख से कहत स्वागत है! मुख्यमंत्री जी जानते हैं दिल्ली वाले जितनी बार भोपाल आएंगे, उतने ज़्यादा वोट कट जाएंगे, क्योंकि उनके कुशासन के ख़िलाफ़ जो आक्रोश है उसमें दूसरों के कुशासन का भी आक्रोश जुड़ जाएगा, फिर भी दिखाने के लिए तो स्वागत गीत गाने ही पड़ेंगे। जनता प्रश्न उठा रही है कि मुख्यमंत्री जी वो ‘मन’ वाला प्रचार गीत भी बजवाएंगे क्या जिसमें भाजपा उनकी तस्वीर तो दूर, उनका नाम तक लेना भूल गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें