फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP New CM: क्या बंद होने वाली है 'लाडली बहना योजना'? मध्य प्रदेश के भावी CM मोहन यादव ने कही यह बात

Tue, 12 Dec 2023 07:40 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

'लाडली बहना योजना' को लेकर मध्य प्रदेश के होने वाले मुख्यमंत्री के बयान के बाद माना जा रहा है कि योजना को जारी रखने को लेकर सरकार की स्थिति फिलहाल स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
लाडली बहना योजना। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन यादव को मध्यप्रदेश का नया मुख्यमंत्री मनोनीत किया गया है। विधायक दल की बैठक में सर्व सहमति के बाद मोहन यादव को सीएम, राजेन्द्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा को डिप्टी सीएम बनाए जाने का फैसला किया गया। 13 दिसंबर बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया है, जिसमें तीनों लोग अपना पद ग्रहण करते हुए शपथ लेंगे। इससे पहले सोमवार को मुख्यमंत्री के तौर पर डॉ. मोहन यादव के नाम का एलान होने के बाद पत्रकारों ने उनसे वार्ता की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के सवाल के जवाब पर शिवराज सरकार की सबसे महत्वकांक्षी योजना 'लाडली बहना' को लेकर बड़ा बयान दिया। 

विज्ञापन


सरकार की स्थिति फिलहाल स्पष्ट नहीं
दरअसल, जब मीडिया ने भावी सीएम मोहन यादव से 'लाडली बहना योजना' पर सवाल किया तो वे सकारात्मक जवाब नहीं दे पाए। पत्रकारों ने भावी सीएम मोहन यादव से पूछा की क्या वह सरकार संभालने के बाद 'लाडली बहना योजना' को जारी रखेंगे या नहीं? इस पर मोहन यादव ने कहा कि मैं देखूंगा कि योजना चलेगी या नहीं! जो अच्छी योजनाएं होंगी उसे हम जारी रखेंगे। मोहन यादव के इस जवाब के बाद से माना जा रहा है कि 'लाडली बहना योजना' को जारी रखने को लेकर सरकार की स्थिति फिलहाल स्पष्ट नहीं है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें