फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Politics: नेहा के एमपी में का बा को अनामिका जैन अंबर ने गाना गा दिया जवाब - मामा मैजिक करत है

Sun, 16 Jul 2023 08:52 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

अनामिका ने गाने में गाया कि भोली जनता के, कनवा भरत है काबा काबा करत है। जबकि जनता के मुख से झरत है मामा मैजिक करत है। अनामिका ने प्रदेश के कांग्रेस के समय की स्थिति को बताते हुए शिवराज सरकार की लाडली बहना योजना समेत अन्य योजना की प्रशंसा की है। 
विज्ञापन
कवियत्री अनामिका अंबर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में चुनाव है। इस बीच पोस्टर वॉर के बाद अब गाना गाकर जवाब दिया जा रहा है। सीधी पेशाब कांड पर  यूपी की प्रसिद्ध लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के एमपी में का बा गाया। इसके बाद भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी सुनील कुमार साहू के बाद अब कवियत्री अनामिका जैन अंबर ने नेहा को गाना गाकर जवाब दिया। अपने गाने में अनामिका ने मध्य प्रदेश सरकार की योजनाएं गिनाई है। अनामिका जैन अंबर ने करीब साढ़े तीन मिनट का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है। साथ में लिखा कि मध्यप्रदेश, बुंदेलखंड की पावन धरा का सत्य उसको अनुभूत किए बिना नहीं जाना जा सकता। द्वार के बाहर खड़ा कोई व्यक्ति दहलीज के भीतर का सत्य क्या जाने, आईए इस धरती का वो सत्य जानें जो वहां की जनता कहती है, महसूस करती है “मामा मैजिक करत हैं”। 
विज्ञापन

 

सरकार योजनाओं की उपलब्धियां गिनाई 
अनामिका ने गाने में गाया कि भोली जनता के, कनवा भरत है काबा काबा करत है। जबकि जनता के मुख से झरत है मामा मैजिक करत है। अनामिका ने प्रदेश के कांग्रेस के समय की स्थिति को बताते हुए शिवराज सरकार की लाडली बहना योजना, तीर्थ दर्शन योजना, सीखो कमाओ योजना, प्रदेश के सड़कों के जाल, बदमाशों पर कार्रवाई, सीधी के दशमत के पैर धोने का जिक्र करते हुए गाया कि मामा मैजिक करत है। इससे पहले भाजयुमो के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी सुनील कुमार साहू ने एमपी में ई बा वीडियो बनाया है। उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई है। लिखा है कि चारो तरफ पुकार बा, एमपी में 2023 में भाजपा सरकार बा।  बता दें नेहा सिंह ने अपने गाने ई बा में सीधी पेशाब कांड से लेकर महाकाल घोटाला का मुद्दा उठाया था। 
 

आल्हा में शिवराज पर निशाना 
वहीं, शिवराज सरकार के खिलाफ एक अन्य वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें आल्हा में शिवराज सरकार पर निशाना साधा गया है। इसमें भ्रष्ट बतावे सबको भ्रष्ट, पूरा एमपी इनसे त्रस्त, जनता को है भारी कष्ट, डंपर व्यापम इनकी शान बेईमानों के मामू जान…के साथ प्रदेश सरकार पर निशाना साधा गया है। साथ ही पीसीसी चीफ कमलनाथ के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें