फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News:क्यूआर कोड स्कैन कर जोड़े मतदाता सूची में नाम, पूर्व सीएम की युवाओं से अपील

Sun, 16 Jul 2023 07:45 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

क्यूआर कोड को स्कैन कर फॉर्म-6 भरना होगा। इसमें जरूरी जानकारी के साथ निवास और आयु का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। नए मतदाताओं के जुड़े परिचय पत्र डाक के माध्यम से घर पहुंचाए जा रहे है। 
विज्ञापन
मतदाता सूची में नाम जोड़ने क्यू आर कोड स्कैन करें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने ऑनलाइन प्रक्रिया में क्यूआर कोड स्कैन कर फॉर्म भरने की सुविधा शुरू की है। इसके लिए आसान तरीके से घर बैठे मतदाता सूची में नाम जोड़ सकते है। पूर्व सीएम कमलनाथ ने भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी क्यूआर कोड को शेयर कर युवाओं से मतदाता सूची में नाम जोड़ने की अपील की है। 
विज्ञापन


पूर्व सीएम कमलनाथ ने लिखा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए इस “क्यूआर कोड” के माध्यम से आप मतदाता के रूप में अपना पंजीकरण कर मतदाता बन सकते हैं। नाथ ने  कहा कि मैं मध्यप्रदेश के सभी युवाओं से अपील करता हूं कि, वे इस “क्यूआर कोड” के माध्यम से मतदाता सूची में नाम अवश्य दर्ज करायें और मध्यप्रदेश को एक अच्छी और सच्ची सरकार देने की दिशा में अपना पहला कदम आगे बढ़ायें। पूर्व सीएम ने लिखा कि याद रहे ! आपका सही मतदान ही मध्यप्रदेश को सही दशा, सही दिशा और सही नेतृत्व दे सकता है। आपका सही मतदान लोकतंत्र को मज़बूत करेगा और अपना मध्यप्रदेश बदलाव की इबारत लिखेगा। आइए सजग और ज़िम्मेदार मतदाता बनें और सच्चाई का साथ देने का संकल्प लें।  
 

बता दें मोबाइल से क्यूआर कोड को स्कैन कर फॉर्म-6 भरना होगा। इसमें जरूरी जानकारी के साथ निवास और आयु का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। नए मतदाताओं के जुड़े परिचय पत्र डाक के माध्यम से घर पहुंचाए जा रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें