फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Politics: पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कांग्रेस प्रदेश कार्यकारणी भंग की, जल्द बनेंगे नए पदाधिकारी

Tue, 26 Dec 2023 05:43 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP Politics: पीसीसी में आयोजित कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक में जिलाध्यक्ष और प्रभारियों ने जमकर भड़ास निकाली। पार्टी की हार के लिए आपसी गुटबाजी को बड़ा कारण बताया गया।
विज्ञापन
जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी मंगलवार को भंग कर दी गई। यह फैसला प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक के बाद लिया। हालांकि, भंवर जितेंद्र सिंह ने कहा कि आगामी आदेश तक जिला अध्यक्ष और जिला प्रभारी काम करते रहेंगे। जल्द ही नई कार्यकारणी का गठन किया जाएगा।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष, जिला प्रभारी और प्रदेश पदाधिकारियों की बड़ी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें जिला अध्यक्ष और प्रभारियों ने लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों का एलान जल्द से जल्द किए जाने की मांग संगठन के सामने उठाई। उनका कहना था कि विधानसभा चुनाव में हुई गलतियों को लोकसभा में नहीं दोहराया जाना चाहिए। विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी चयन में देरी हुई थी, जिसका खामियाजा पार्टी को चुनाव में उठाना पड़ा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी को बड़े नेताओं को लोकसभा चुनाव में उतारना चाहिए। बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष, जिला कांग्रेस प्रभारी और अन्य कई पदाधिकारियों ने अपने मन का गुबार भी निकाला। 

जल्द बनेंगे नए पदाधिकारी
प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह ने कहा कि आज समीक्षा बैठक के बाद प्रदेश कार्यकारणी को भंग करने का निर्णय लिया गया है। आगामी आदेश तक जिला अध्यक्ष और जिला प्रभारी काम करते रहेंगे। जल्द ही नई कार्यकारणी का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी बोले जिलाध्यक्ष
बड़े नेताओं के सामने जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारियों का गुस्सा भी फूटा। उन्होंने कहा कि संगठन में नियुक्तियां हो जाती हैं, लेकिन प्रभारी को इसकी जानकारी नहीं जाती है। उन्होंने आगे कहा कि कई जिलों में कुछ लोगों ने तानाशाही रवैया अपना रखा है, जबकि पार्टी में सबकी बात को तवज्जो दी जानी चाहिए।

कांग्रेस नेताओं की भाजपा की तारीफ
कांग्रेस बैठक में कई नेताओं ने भाजपा की रणनीति की तारीफ करते हुए कहा कि राजस्थान में भाजपा ने पहली बार के विधायक को सीएम बना दिया। हम भाजपा से नहीं कांग्रेस के कारण हारे हैं, क्योंकि जिनको टिकट नहीं मिला, उन्होंने डबल ताकत से प्रत्याशी को चुनाव हराया है।

गुटबाजी के कारण कांग्रेस हारी : भूरिया
इधर, बैठक से बाहर निकलने पर मीडिया से चर्चा में पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने कहा कि कांग्रेस ने गुटबाजी के कारण विधानसभा चुनाव हारा। कांतिलाल भूरिया ने लोकसभा चुनाव में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को लड़ाने की पैरवी करते हुए कहा कि  पार्टी को सही दिशा में आगे बढ़ने की जरूरत है।

ये नेता रहे मौजूद
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ ही कांग्रेस प्रभारी जितेंद्र सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव, कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य कमलेश्वर पटेल, सीईसी सदस्य ओमकार मरकाम, पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह और उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे आदि।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें