फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Politics: भाजपा विधायक दल की बैठक सोमवार शाम को होगी, सुबह ही भोपाल पहुंचेंगे पर्यवेक्षक

Sat, 09 Dec 2023 03:50 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


Madhya Pradesh New CM: मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की विधायक दल की बैठक सोमवार शाम चार बजे होगी। इस बैठक में एमपी में मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर से सस्पेंस खत्म हो जाएगा। 
विज्ञापन
मनोहर लाल खट्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के नव निर्वाचत भाजपा विधायक दल की बैठक सोमवार शाम 4 बजे होना तय हुई है। पार्टी ने इस बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर समेत तीन पर्यवेक्षक बनाए है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि पर्यवेक्षक भी सोमवार सुबह ही भोपाल पहुंचेंगे। इससे पर्यवेक्षकों के एक दिन पहले भोपाल आने और विधायकों से वन टू वन चर्चा करने की अटकलों पर विराम लग गया है। सोमवार को भोपाल में विधायक दल की बैठक में प्रदेश का मुख्यमंत्री का मुख्यमंत्री कौन होगा। इस पर सस्पेंस खत्म हो जाएगा। 
विज्ञापन

   
बता दें भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने एमपी समेत तीनों राज्यों में विधायदल दल के नेता के चुनाव के लिए पर्यवेक्षक शुक्रवार को तय कर दिए। मध्य प्रदेश के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाला खट्टर, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण, राष्ट्रीय सचिव आशा लाकड़ा के नाम तय किए है। वहीं, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े राजस्थान जाएंगे और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सर्वानंद सोनोवाल और राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम छत्तीसगढ़। उनकी मौजूदगी में भाजपा विधायक दल का नेता यानी सीएम चुना जाएगा।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें