फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Police News: स्पेशल डीजी अशोक अवस्थी ने लिया चार्ज, शिकायत शाखा का मिला जिम्मा

Fri, 01 Dec 2023 02:34 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP Police News: स्पेशल डीजी के पद पर प्रमोट हुए डॉ अशोक अवस्थी ने कार्यभार संभाल लिया है। वे अपने सेवा काल में कई उपलब्धियां अपने नाम कर चुके हैं।
विज्ञापन
स्पेशल डीजी अशोक अवस्थी ने लिया चार्ज, - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय पुलिस सेवा के वर्ष-1990 बैच के वरिष्ठ अधिकारी डॉ अशोक अवस्थी ने शुक्रवार को विशेष पुलिस महानिदेशक शिकायत शाखा का कार्यभार ग्रहण किया। अवस्थी इससे पहले शिकायत/मानव अधिकार में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के पद पर पदस्थ थे। भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अवस्थी बी.ए., एमबीए, पीएचडी हैं। उल्लेखनीय पुलिस कार्यों के लिए उन्हें वर्ष 2010 में राष्ट्रपति के सराहनीय सेवा पदक और वर्ष 2016 में विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन


अशोक अवस्थी के रिकॉर्ड
डॉ अशोक अवस्थी की पहली पोस्टिंग सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में जबलपुर में हुई। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उज्जैन, ग्वालियर एवं जबलपुर रहे। अवस्थी बालाघाट, कटनी, दमोह तथा रीवा जिले के पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं। उन्होंने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवाएं, प्रशिक्षण, एसटीएफ, शिकायत/मानव अधिकार व विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी गृहमंत्री के दायित्व का निर्वहन भी किया है। इसके अलावा पुलिस महानिरीक्षक अजाक पुलिस मुख्यालय एवं लोकायुक्त भी रहे। अवस्थी ने पुलिस उप महानिरीक्षक विसबल पुलिस मुख्यालय, एससीआरबी, छिंदवाड़ा रेंज, नाराकोटिक्स इंदौर व भोपाल रेंज के रूप में भी पदस्थ रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें