फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: छिंदवाड़ा में सब गड़बड़ वाले बयान पर नाथ बोले-CM माफी मांगे, डॉ. यादव ने कहा-परिवारवाद की गड़बड़ जगजाहिर

Thu, 28 Mar 2024 07:18 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के छिंदवाड़ा में सब गड़बड़ वाले बयान पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने नाराजी जताई है। उन्होंने कहा कि सीएम माफी मांगें। इस पर मुख्यमंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि कमलनाथ जी, छिंदवाड़ा में परिवारवाद की गड़बड़ जगजाहिर है। 
विज्ञापन
पूर्व सीएम कमलनाथ और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 29 में से 29 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। 2019 में भाजपा छिंदवाड़ा सीट छोड़कर 28 सीटें जीती थी। छिंदवाड़ा पूर्व सीएम कमलनाथ का गढ़ है। यहां से उनके बेटे नकुलनाथ चुनाव जीते थे। इस बार भाजपा ने छिंदवाड़ा सीट जीतने के लिए पूरा जोर लगाया हुआ है। इसी कड़ी में बुधवार को भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू के नामांकन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे और उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में सब गड़बड़ होने का बयान दिया। इस पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने गुरुवार को पलटवार कर सोशल मीडिया पर लिखा कि मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव कह रहे हैं कि छिंदवाड़ा में सब गड़बड़ है। यह छिंदवाड़ा वासियों का अपमान है, छिंदवाड़ा की अस्मिता के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्रीजी आप छिंदवाड़ा के आदिवासी समाज को, छिंदवाड़ा के मेहनतकश नौजवान को, छिंदवाड़ा की सम्मानित माताओं और बहनों को, छिंदवाड़ा के मजदूर और किसानों को गड़बड़ कह रहे हैं। छिंदवाड़ा के इस घोर अपमान के लिए आपको तत्काल छिंदवाड़ा की जनता से माफी मांगनी चाहिए। हालांकि, इस कृत्य के लिए छिंदवाड़ा की जनता आपको कभी माफ नहीं करेगी।
विज्ञापन


सीएम ने किया पलटवार
कमलनाथ के बयान पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पलटवार कर सोशल मीडिया पर जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'माननीय कमलनाथ जी, छिंदवाड़ा में हुई परिवारवाद की गड़बड़ जगजाहिर है। यहां कभी आदिवासी समाज के किसी व्यक्ति को अवसर नहीं मिला। 40 वर्षों में छिंदवाड़ा की माताओं-बहनों की लीडरशिप को आगे आने का अवसर नहीं मिला। 1996 में एक बार अवसर आया तो श्रीमती नाथ को ही टिकट मिला। आपके विधायक चुने जाने के बाद सांसद की रिक्त सीट पर आपने अपने पुत्र श्री नकुलनाथ  जी को अवसर दिया। छिंदवाड़ा के नौजवानों, किसानों और मजदूरों के हितों पर फिर कुठाराघात हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि छिंदवाड़ा के आमजन जानते हैं कि माफी किसे मांगना चाहिए? माफी उन्हें मांगना चाहिए, जिन्होंने छिंदवाड़ा के लोगों के अधिकारों का हनन किया। छिंदवाड़ा की अस्मिता के संरक्षण के लिए भाजपा ने छिंदवाड़ा के बेटे विवेक बंटी साहू को मौका दिया है। जनता इस बार निश्चित रूप से न्याय करेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें