फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News:जमीन का रकबा सुधारने पटवारी ले रहा था 10 हजार रुपये की घूस, लोकायुक्त ने दबोचा

Thu, 28 Mar 2024 06:11 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल संभाग के विदिशा जिले की सिरोंज तहसील के पटवारी को लोकायुक्त ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथों दबोचा। पटवारी जमीन का रकबा सुधारने के लिए 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। 
विज्ञापन
विदिशा की सिरोंज तहसील में पटवारी को रिश्वत लेते दबोचा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकायुक्त पुलिस ने गुरुवार को विदिशा जिले की सिरोंज तहसील में पटवारी विकास जैन को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते दबोचा है। जानकारी के अनुसार आवेदक रामप्रसाद कुशवाह निवासी ग्राम पारधा ने आवेदन दिया था। कुशवाह ने बताया कि उन्होंने अपने समधी मथरालाल की खेती की जमीन के रकबा को सुधारने के लिए पटवारी से बात की। पटवारी ने 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मथरालाल को पटवारी विकास जैन एक साल से चक्कर लगा रहा था। वह बिना रिश्वत के काम करने को तैयार नहीं था। मथरालाल के पैर में चोट होने से ज्यादा चलने में उन्हें दर्द होता है। इसलिए उन्होंने रामप्रसाद कुशवाह को अपना काम कराने के लिए कहा। पटवारी विकास जैन ने रामप्रसाद से 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी और होली के बाद राशि लेकर आना तय किया। पटवारी ने अपने शासकीय कार्यों के लिए दिल्ली दरवाजा मोहल्ले में एक निजी कक्ष ले रखा है। इसी कक्ष में रामप्रसाद से पटवारी ने 10 हजार रुपये लिए। जहां लोकायुक्त पुलिस ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। भोपाल की टीम में इंस्पेक्टर रजनी तिवारी इंस्पेक्टर नीलम पटवा, प्रधान आरक्षक राजेंद्र पावन, मुकेश सिंह, मुकेश पटेल, अवध बाथवी, संदीप सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें