फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: वर्ल्ड चैंपियन बेटियों का भोपाल में सम्मान, खेल मंत्री ने कहा-MP की खेल ताकत का प्रतीक हैं ये खिलाड़ी

Sun, 14 Dec 2025 08:23 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

ब्लाइंड वीमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2025 जीतने वाली भारतीय टीम की मध्यप्रदेश की तीन खिलाड़ियों का टीटी नगर स्टेडियम में सम्मान किया गया। खेल मंत्री विश्वास सारंग ने इसे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण बताया। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को 25-25 लाख रुपए और कोच को एक-एक लाख रुपए देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
खिलाड़ियों का सम्मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्लाइंड वीमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2025 जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली भारतीय टीम की मध्यप्रदेश की खिलाड़ियों को शनिवार को राजधानी के टीटी नगर स्टेडियम में विशेष सम्मान मिला। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने प्रदेश की तीनों खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी और उनकी उपलब्धि को मध्यप्रदेश के खेल इतिहास का गौरवपूर्ण अध्याय बताया। मंत्री सारंग ने नर्मदापुरम-पिपरिया की सुनीता सराठे, बैतूल की दुर्गा येवले और दमोह की सुषमा पटेल से संवाद करते हुए कहा कि आज हर राष्ट्रीय टीम में मध्यप्रदेश के खिलाड़ी अपनी जगह बना रहे हैं। यह राज्य की मजबूत खेल नीति, बेहतर प्रशिक्षण व्यवस्था और खिलाड़ियों की अथक मेहनत का परिणाम है।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय मंच पर एमपी की मजबूत मौजूदगी
खेल मंत्री ने कहा कि दृष्टिबाधित महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की जीत ऐतिहासिक है। फाइनल मुकाबले में नेपाल को हराकर खिताब जीतने वाली टीम में मध्यप्रदेश की तीन बेटियों की मौजूदगी पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। इन खिलाड़ियों ने साबित कर दिया है कि सीमाएं प्रतिभा को रोक नहीं सकतीं।

खिलाड़ियों को 25-25 लाख, कोच को भी सम्मान
मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तीनों खिलाड़ियों को 25-25 लाख रुपए की सम्मान राशि देने की घोषणा की है। इसमें 10 लाख रुपए नगद और 15 लाख रुपए फिक्स्ड डिपॉजिट के रूप में दिए जाएंगे। इसके साथ ही टीम के कोच सोनू गोलकर को भी एक-एक लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-वरिष्ठ साहित्यकार रामप्रकाश त्रिपाठी बोले- साहित्य केवल सौंदर्य नहीं, बल्कि समाज की चेतना है


सरकार देगी प्रशिक्षण और संसाधन
खेल मंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों की सफलता में कोच और संसाधनों की भूमिका बेहद अहम होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है कि भविष्य में भी खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निरंतर शानदार प्रदर्शन कर सकें।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-भोपाल में IAS संतोष वर्मा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल

सवालों के बाद मिली सराहना
गौरतलब है कि वर्ल्ड कप जीतने के बाद खिलाड़ियों को सम्मान मिलने में देरी को लेकर सवाल उठे थे। इसके बाद सरकार ने पहल करते हुए मुख्यमंत्री आवास पर खिलाड़ियों को आमंत्रित किया और सम्मान राशि प्रदान की। अब टीटी नगर स्टेडियम में हुए सम्मान समारोह ने इन वर्ल्ड चैंपियन बेटियों के हौसले को और मजबूत किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें