फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बीजेपी की बैठक में वंदेमातरम गीत बीच में रोका, कांग्रेस बोली- राष्ट्रगीत का अपमान

Sun, 26 Feb 2023 05:27 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

बीजेपी मुख्यालय में बूथ विस्तार योजना की बैठक में वंदे मातरम गीत गाया जा रहा था। इस दौरान बीजेपी के क्षेत्रीय संगठन महासचिव अजय जामवाल ने बीच में रुकवा दिया। इसके बाद दोबारा राष्ट्रीय गीत का गायन शुरू किया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
बीजेपी की बैठक में राष्ट्रगीत के अपमान का कांग्रेस ने लगाया आरोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में नवंबर में विधानसभा चुनाव होने है। इसके पहले दोनों ही पार्टियां रणनीति बनाने में जुट गई है। बीजेपी ने शनिवार से दो दिवसीय बैठक का शुभारंभ किया। इस बैठक से पहले वंदेमातरम गीत गलत गाने पर उसे बीच में रुकवाने का वीडियो सामने के बाद विवाद खड़े हो गया। कांग्रेस ने बीजेपी पर राष्ट्रीय गीत का अपमान करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


बीजेपी मुख्यालय में बूथ विस्तार योजना की बैठक में वंदे मातरम गीत गाया जा रहा था। इस दौरान बीजेपी के क्षेत्रीय संगठन महासचिव अजय जामवाल ने बीच में रुकवा दिया। इसके बाद दोबारा राष्ट्रीय गीत का गायन शुरू किया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसे पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ के राजनीतिक सलाहकार पीयूष बबले ने शेयर कर राष्ट्रीय गीत का अपमान करने का बीजेपी पर आरोप लगाया।
 

पीयूष बबेले ने वीडियो ट्वीट कर आरोप लगाया कि बीजेपी ने एक फिर साबित किया वह देशद्रोहियों की पार्टी है। भोपाल में बीजेपी की बैठक् में राष्ट्रगीत वंदे मातरम का अमान किया गया। उन्होंने वीडियो पीएमओ को टैग कर लिखा कि बीच में ही राष्ट्रगीत रूकवाया। ये कृत्य करने वालों पर रासुका लगाएंगे क्या? बता दें वीडियो में बैठक से पहले मंच पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा खड़े दिखाई दे रहे है।
विज्ञापन


 

बीजेपी बोली- कांग्रेस राष्ट्रभक्ति का पाठ ना पढ़ाये
वहीं, इस मामले पर बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कांग्रेस पर झूठ परोसने का आरोप लगाया। सलूजा ने कहा कि मध्य प्रदेश भाजपा की बैठक में वंदेमातरम् गीत का अपमान नहीं हुआ। लय थोड़ी सी बिगड़ने पर उसका और सम्मानजनक तरीके से गायन किया गया। सलूजा ने कहा कि झूठ वो परोस रहे है,जिनकी कमलनाथ सरकार ने आते ही 1 जनवरी 2019 से मंत्रालय में होने वाले वंदेमातरम गायन को बंद कर दिया था। 13 वर्ष की परंपरा को बंद कर दिया था , जिसका भाजपा ने पुरजोर विरोध किया था। उन्होंने कहा कि खुद शिवराज जी, विधायकों के साथ मंत्रालय वंदेमातरम् गायन के लिये पहुंचे थे और बाद में कमलनाथ सरकार को भाजपा के दबाव में अपने फैसले से पलटना पड़ा था। कांग्रेस भाजपा को राष्ट्रभक्ति का पाठ ना पढ़ाये।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें