फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: ‘मां तुझे प्रणाम‘ योजना के तहत वाघा बार्डर घूमने गए बच्चे बीमार, नौ लुधियाना के अस्पताल में भर्ती

Wed, 21 Jun 2023 06:50 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

जानकारी के अनुसार प्रदेश के राजगढ़, धार रतलाम और अन्य जिले के 122 बच्चे मां तुझे प्रणाम योजना के तहत चार दिन पहले वाघा बार्डर के लिए निकले थे। बुधवार को वापसी यात्रा के दौरान उन्हें होटल से पैक्ड खाना दिया गया था। इस खाने को खाने के बाद कुछ छात्रों की तबीयत खराब हो गई।
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश सरकार की ‘मां तुझे प्रणाम‘ योजना के तहत पंजाब के अमृतसर के समीप वाघा बॉर्डर घूमने गए बच्चों की ट्रेन में खाना खाने के बाद अचानक तबीयत खराब हो गई। रेलवे से मदद मांगने के बाद उनका लुधियाना में प्राथमिक उपचार किया गया। इनमें से नौ छात्रों को लुधियाना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी तबीयत ठीक बताई जा रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार प्रदेश के राजगढ़, धार, रतलाम और अन्य जिले के 122 बच्चे मां तुझे प्रणाम योजना के तहत चार दिन पहले वाघा बार्डर के लिए निकले थे। इनकी उम्र 15 से 22 साल के बीच है। उनके साथ 10 शिक्षक भी गए हैं। सभी लोग अमृतसर के सम्राट होटल में ठहरे हुए थे। योजना के तहत आईआरसीटीसी के माध्यम से पार्टी बुकिंग के तहत दो कोच बुक किए गए थे।

बुधवार को वापसी यात्रा के दौरान उन्हें होटल से पैक खाना दिया गया था। यह खाना खाने के बाद कुछ छात्रों की तबीयत खराब हो गई। उन्होंने रेलवे एप मदद के माध्यम से मदद मांगी। इसके बाद ट्रेन के दोपहर 12 बजकर दो मिनट पर लुधियाना पहुंचने पर रेलवे अधिकारी चिकित्सकों के साथ कोच में पहुंचे। जहां अस्वस्थ महसूस कर रहे छात्रों को प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद नौ छात्रों को एंबुलेंस की मदद से लुधियाना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाकी को ट्रेन से 1.45 बजे रवाना कर दिया गया। 
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों ने बताया कि उनकी देखभाल के लिए तीन शिक्षक और तीन छात्र लुधियाना में रुके हुए हैं। रेलवे के अधिकारी भी निगरानी कर रहे हैं। सभी छात्र सुरक्षित हैं और अच्छा महसूस कर रहे हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें