फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: धार जिले में टूटे कारम डैम का निर्माण आठ माह बाद भी नहीं हो सका, सीडब्ल्यूसी टीम का हो रहा इंतजार

Sun, 23 Apr 2023 06:30 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

जल संसाधन विभाग के ईएनसी एमएस डाबर ने कहा कि इस मामले में सभी जांच पूरी हो गई। दोषी अधिकारियों को निलंबित करने की कार्रवाई की जा चुकी है। अब ब्लैकलिस्ट कंपनी को ही टूटे डैम का काम पूरा करना है।
विज्ञापन
कारम डैम (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के धार जिले के टूटे कारम डैम के बचे काम का निर्माण आठ माह बाद भी शुरू नहीं हो सका है। डैम के निर्माण के लिए सेंट्रल वॉटर कमीशन (सीडब्ल्यूसी) की टीम का इंतजार किया जा रहा है। टीम को इसी माह की शुरुआत में आना था, लेकिन अब तक टीम कारम डैम नहीं पहुंची है। अब दो माह बाद बारिश शुरू होने से डैम का निर्माण शुरू होने को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

 
जल संसाधन विभाग के अधिकारियों और एजेंसी के निर्माण कार्य में लापरवाही और कोताही बरतने के कारण कारम डैम में अगस्त 2022 में दरार आ गई थी। डैम को फूटने से बचाने के लिए एक हिस्से में कट निकालकर बांध के पानी को निकाला गया था। इसमें जल संसाधन विभाग के 11 अधिकारियों के निलंबन की कार्रवाई की गई थी। वहीं, एएनएस कंपनी को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया। हालांकि, बाद में निलंबित दो अधिकारियों को बहाल कर दिया गया।
 
निर्माण कंपनी का 20 करोड़ का भुगतान रोका
जल संसाधन विभाग ने डैम का निर्माण करने वाली कंपनी को 100 करोड़ रुपये में से 80 करोड़ रुपये का भुगतान पहले ही किया जा चुका है। अभी कंपनी का 20 करोड़ रुपये पर जल संसाधन विभाग ने रोक लिया है। विभाग डैम के टूटे काम को पूरा करने के बाद कंपनी को बकाया भुगतान करेगा।
विज्ञापन

 
कंपनी को पूरा करना होगा काम
जल संसाधन विभाग के ईएनसी एमएस डाबर ने कहा कि इस मामले में सभी जांच पूरी हो गई। दोषी अधिकारियों को निलंबित करने की कार्रवाई की जा चुकी है। अब ब्लैकलिस्ट कंपनी को ही टूटे डैम का काम पूरा करना है। यह काम सेंट्रल वॉटर कमीशन की देखरेख में होगा। हम टीम का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें