फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अद्भुत खगोलीय घटना: मून पर अर्थशाइन आज, पृथ्वी की चमक से चमकेगा चंद्रमा, हंसियाकार चांद भी दिखेगा पूरा

Sun, 23 Apr 2023 11:34 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

अर्थशाईन तब होता है जब सूरज की रोशनी, पृथ्वी की सतह से परावर्तित होती है और चंद्रमा की सतह के अंधेरे वाले भाग को भी रोशन करती है। आज जब आप चंद्रमा को देखें तो याद रखें उसे चमकाने में उस पृथ्वी का भी योगदान है जिस पर आप खड़े हैं।
विज्ञापन
मून पर अर्थशाइन आज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार शाम को पश्चिम आकाश में अद्भुत खगोलीय नज़ारा दिखाई देगा। सूरज के डूबते ही खगोलीय पिंडों की चमचमाती जोड़ी आकाश में लोगों को ध्यान आकर्षित करेगी। नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने विद्या विज्ञान के अंतर्गत बताया कि आज चमकते वीनस की हंसियाकार चंद्रमा के साथ जोड़ी दिखने जा रही है । पिछले महीने दिखी जोड़ी में वीनस, चंद्रमा के नीचे था, इस बार वीनस चंद्रमा के बगल में होगा।
विज्ञापन


सारिका ने बताया कि आज यानि रविवार को खास यह होगा कि चंद्रमा हंसियाकार होते हुये भी पूरे गोलाकार दिखने का आभास करा सकता है, इसमें लगभग 11 प्रतिशत चमकदार भाग के अलावा चंद्रमा का बाकी भाग भी हल्के प्रकाश के साथ दिखेगा । खगोल विज्ञान में इसे अर्थशाईन कहते हैं। इस घटना को लियोनार्डो द विंची चमक भी कहा जाता है । लियोनार्डो द विंची ने पहली बार स्केच के साथ 1510 के आसपास अर्थशाईन की अवधारणा को रखा था।

सारिका ने बताया कि अर्थशाईन तब होता है जब सूरज की रोशनी, पृथ्वी की सतह से परावर्तित होती है और चंद्रमा की सतह के अंधेरे वाले भाग को भी रोशन करती है। आज जब आप चंद्रमा को देखें तो याद रखें उसे चमकाने में उस पृथ्वी का भी योगदान है जिस पर आप खड़े हैं। सारिका ने बताया कि विदेशों  में इस खगोलीय घटना को अशेन ग्लो या नये चंद्रमा की बांहों में पुराना चंद्रमा भी नाम दिया जा रहा है । अगर बादल बाधा न बने तो शाम को आप भी इस जोड़ी को निहार सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें