रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के दौरान हुए थप्पड़ विवाद पर अब राजनीति गर्मा गई है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी और सतना नगर पुलिस अधीक्षक डीपी चौहान के बीच हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें पटवारी कथित रूप से चेतावनी देते नजर आ रहे हैं कि अगर सांसद गणेश सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई तो वे 50 हजार लोगों को लेकर सतना पहुंचेंगे। इस पर CSP चौहान का जवाब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया उन्होंने शांत स्वर में कहा कि आपका स्वागत है।
थप्पड़ कांड से शुरू हुआ विवाद
यह पूरा मामला रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के दौरान उस समय शुरू हुआ जब भाजपा सांसद गणेश सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे नगर निगम के एक क्रेन ऑपरेटर गणेश कुशवाहा को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं।
वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस नेताओं ने जमकर विरोध किया। विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा पीड़ित ऑपरेटर को साथ लेकर थाने पहुंचे और सांसद के खिलाफ एफआईआर की मांग की। विवाद ने तब नया मोड़ लिया जब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा के मोबाइल से CSP चौहान को फोन लगाया। वायरल वीडियो में पटवारी यह कहते हुए सुने जा सकते हैं। सांसद गणेश सिंह के खिलाफ बिना जांच के मुकदमा दर्ज करो, नहीं तो मैं दो दिन में 50 हजार लोगों को लेकर सतना पहुंचूंगा और विधानसभा में तुम्हारे खिलाफ कार्रवाई करवाऊंगा। इस पर CSP ने शांत स्वर में जवाब दिया आपका स्वागत है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पटवारी अपनी चेतावनी पर कितने खरे उतरते हैं।
यह भी पढ़ें-
एम्स में एक हफ्ते में दो ट्रांसप्लांट, युवाओं में किडनी का खतरा बढ़ा,अनकंट्रोल ब्लड प्रेशर बन रही वजह
अब नजरें प्रशासन की कार्रवाई पर
पूरा मामला अब प्रशासनिक और राजनीतिक दोनों स्तरों पर सुर्खियों में है। एक तरफ कांग्रेस सांसद के खिलाफ केस दर्ज कराने की मांग पर अड़ी है, वहीं भाजपा इसे साजिश बता रही है। अब देखना यह है कि सतना पुलिस इस विवाद में किस दिशा में कदम बढ़ाती है और अगले दो दिनों में हालात क्या मोड़ लेते हैं।
यह भी पढ़ें-
मध्यप्रदेश में तीन दिन तक हल्की बारिश के आसार, नवंबर के दूसरे हफ्ते से ठंड में आएगी तेजी