फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भोपाल में श्री राम मंदिर सेल्फी पाइंट, विधानसभा अध्यक्ष ने भी ली सेल्फी, तोमर बोले-यह ऐतिहासिक वर्ष

Thu, 18 Jan 2024 05:01 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने अपने बंगले के बाहर अयोध्या के श्रीराम मंदिर का सेल्फी पॉइंट बनाया है। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने उदघाटन किया। 
विज्ञापन
रामेश्वर शर्मा और नरेंद्र सिंह तोमर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा होना है। इस अवसर पर देश भर में उत्सव के रूप में मनाने की तैयारी की जा रही है। इसी कड़ी में भोपाल में हुजूर विधानसभा से विधायक रामेश्वर शर्मा ने अपने बंगले के बाहर श्रीराम मंदिर का सेल्फी पॉइंट बनाया है। इसका उदघाटन विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने किया। उन्होंने अपने मोबाइल से सेल्फी भी ली। 
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि रामलला का प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। यह  देश के लोगों के जीवन का ऐतिहासिक वर्ष है। सौभाग्य हैं अयोध्या के राम मंदिर में रामलला विराजमान हो रहे। नई पीढ़ी इसकी साक्षी बनेगी। यह दिन अनेक संघर्षों के बाद देश को देखने को मिला है। 22 जनवरी का दिन ऐतिहासिक दिन है। 

वहीं, विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि राम मंदिर का प्रारूप बनाया है, यहां लोग आएंगे और दर्शन करेंगे। 500 साल बाद भगवान श्री राम अयोध्या पधार रहे हैं। पूरा देश उत्साहित है। अयोध्या में बने राम मंदिर की कृति हमने भोपाल में स्थापित की है। उन्होंने जनता से अपील की कि राम मंदिर की कृति के साथ तस्वीर लें। साथ ही प्राण प्रतिष्ठा के दिन अपने घर में राम ज्योति जलाएं। मदरसों में राम उत्सव मनाए जाने पर उन्होंने कहा कि हमारे लिए राम रहीम एक है। भाग जगाना हो तो राम नाम जपो। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें