फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कांग्रेस को झटका, कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता अजय सिंह यादव समेत कई नेता भाजपा में शामिल

Sun, 04 Feb 2024 05:21 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


लोकसभा चुनाव के पहले राजनीतिक पार्टियों के बीच दलबदल जारी है। इसी कड़ी में कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता अजय यादव ने भाजपा की सदस्यता ली। 
 
विज्ञापन
कांग्रेस नेता अजय यादव ने भाजपा की सदस्यता ली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले नेताओं का इधर से उधर आने-जाने का सिलसिला जारी है। कांग्रेस के कई नेता भाजपा में शामिल हो रहे है। इसी कड़ी में कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने रविवार को भाजपा की सदस्यता ली। भाजपा कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसके अलावा वरिष्ठ पत्रकार व आईआईटी कानपुर की एलुमनाई डॉ. वनिता श्रीवास्तव ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी नेताओं ने उनका अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। दोनों ही नेताओं ने भाजपा की रीति नीति, केंद्र और राज्य सरकार की जनहितैषी नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ली। 
विज्ञापन


बता दें अजय यादव विधानसभा चुनाव में टिकट की मांग कर रहे थे। टिकट नहीं मिलने से अजय यादव नाराज चल रहे थे। तभी से उनके पार्टी छोड़ने के कयास लगाए जा रहे थे। यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा ज्वाइंन की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ देश आगे नहीं बढ़ सकता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने मुझे निष्कासित नहीं किया था मैंने इस्तीफा दिया था। वहीं, वनिता श्रीवास्तव ने कहा कि वह भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी ज्वाइंन कर रही है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें