फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शिवराज बोले- कांग्रेस में कमलनाथ से पीछा छुड़ाओ अभियान चल रहा, नाथ बोले- जनता के सवाल का जवाब दीजिए

Tue, 07 Feb 2023 08:31 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

सीएम ने कहा कि मैं सच उजागर करने के लिए अब तक 10 सवाल पूछ चुका हूं। कांग्रेस और कमलनाथ जी ने एक भी सवाल का उत्तर नहीं दिया है। जिसका अर्थ है कि वह केवल वोट के लिए गुमराह करते है। झूठ बोलते है। भ्रम फैलाते है।
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान और सीएम कमलनाथ - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में सवालों पर सियासत लगातार जारी हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस में कमलनाथ से पीछा छुड़ाव अभियान चल रहा है। वहीं, उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि कांग्रेस और कमलनाथ सवालों के जवाब ही नहीं दे रहे। इसका अर्थ है कि वह भ्रम फैलाते हैं। वहीं, कमलनाथ ने पलटवार करते हुए कहा कि आप सवालों से भागकर जनता की निगाह में भगाड़े मुख्यमंत्री बनते जा रहे हैं। जनता के सवाल का जवा दीजिए।
विज्ञापन

 
सूत न कपास जुलाहों में लट्ठम लट्ठ
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान तो चलाया था, लेकिन अब अभियान चल रहा है, कमलनाथ से पीछा छुड़ाओ। एक के बाद एक नेता अब आगे आ रहे हैं, जो आगे आ रहे हैं वो आगे हैं और उनके पीछे कौन है, क्यों है? अब ये तो कमलनाथ जी सोचे कि वह तो स्वयंभू मुख्यमंत्री हो रहे हैं। सूत न कपास जुलाहों में लट्ठम लट्ठ। बता दें कांग्रेस में कमलनाथ को भावी सीएम बताने पर उनके ही वरिष्ठ नेताओं ने सवाल खड़े कर दिये है। इसको लेकर ही सीएम ने तंज किया है।
  
10 सवाल पूछे, एक भी उत्तर नहीं दिया
सीएम ने कहा कि मैं सच उजागर करने के लिए अब तक 10 सवाल पूछ चुका हूं। कांग्रेस और कमलनाथ जी ने एक भी सवाल का उत्तर नहीं दिया है। जिसका अर्थ है कि वह केवल वोट के लिए गुमराह करते है। झूठ बोलते है। भ्रम फैलाते है। यदि उन्होंने लिखा था तो किया क्यों नहीं। इसलिए आज मैं फिर पूछ रहा कमलनाथ जी आपने वादा किया था कि किसानों के लिए नई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की शुरुआत करेंगे। जिसके अंतर्गत एक हजार रुपए मासिक देंगे। 60 वर्ष एवं ढाई एकड़ के भूमि धारक तथा किसी अन्य स्त्रोत से आय ना होने वाले किसानों को शामिल करेंगे। यह वचन दिया था। सीएम ने कहा कि इनको आपने ठगा नहीं। किसको पेंशन दे दी बता दो। किसको एक हजार रुपए दिया बताओ। यह आपका झूठ है। जनता को आपने धोखा दिया है। इसलिए जनता देख रही है।
विज्ञापन

 
आप भगोड़े सीएम बनते जा रहे
शिवराज चौहान जी सवालों से भागकर आप मध्य प्रदेश की जनता की निगाह में एक भगोड़े मुख्यमंत्री बनते जा रहे हैं। आप भाजपा की वह स्थिति कर देना चाहते हैं जिसे कहते हैं-हम तो डूबेंगे सनम, तुम्हें भी ले डूबेंगे। अगर आंख का पानी बचा हो तो जनता के सवाल का जवाब दीजिए: आपने वादा किया था कि हर जाति के सीमांत और लघु किसान को सूरजधरा और अन्नपूर्णा योजना में शामिल करके रियायती दरों पर उच्च गुणवत्ता के बीज उपलब्ध कराए जाएंगे। आपने सबको तो जोड़ा नहीं बल्कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के जिन किसानों को पहले से इस योजना का लाभ मिलता था, उनको भी लाभ से वंचित कर दिया। है कोई जवाब?
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें