फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शिवराज की-शहरों में ट्री बैंक बनाने की मांग, सीएम डॉ. यादव बोले- जमीन की भी व्यवस्था करेंगे

Tue, 20 Feb 2024 10:54 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व सीएम शिवराज को अपना आदर्श बताया।  पर्यावरण बचाने के संदेश के साथ पूर्व सीएम ने तीन साल लगातार पौधे लगाए। 
विज्ञापन
पर्यावरण सम्मेलन में सीएम और पूर्व सीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पौधरोपण संकल्प के तीन साल पूरे हो गए हैं। इसको लेकर मंगलवार को भोपाल के रवींद्र भवन में पर्यावरण सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें पूर्व सीएम शिवराज ने प्रदेश में हर घर सोलर पैनल लगाने की गुहार लगाई। वहीं, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वृक्ष धरती का श्रृंगार है। 
विज्ञापन


ऐसा लगा जैसे बेटा बेटी बड़े हो गए
शिवराज ने कहा कि तीन साल पहले जो पौधे लगाए थे, वो बड़े हो गए हैं। ऐसा लगता है कि बेटा बेटी बड़े हो गए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2070 तक जीरो नेट और पर्यावरण बचाने का लक्ष्य तय किया है, उस दिशा में समाज और सरकार दोनों का सहयोग आवश्यक है। शिवराज ने सीएम डॉ. मोहन यादव से मांग करते हुए कहा कि सरकार हर शहर में पौधे लगाने की जगह तय कर दे। उन्होंने कहा कि जनता से अपील करते हुए कहा कि हम एक पेड़ जन्मदिन, विवाह की वर्षगांठ पर लगाएं। 

शहरों में ट्री बैंक बनाने की मांग
पूर्व सीएम ने शहर में ट्री बैंक बनाने और हर घर सोलर पैनल लगाने की मांग भी की। आने वाली पीढ़ी खुलकर सांस ले पाए, इसके लिए आज पर्यावरण संरक्षण के लिए कदम उठाना अत्यंत आवश्यक है। शिवराज ने कहा कि पर्यावरण को बचाना हमारा संकल्प है और यह आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अलावा उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत पर्यावरणविद् शामिल हुए। कार्यक्रम से पहले पूर्व सीएम शिवराज ने 108 पौधे लगाए। 

सोलर पैनल लगाने का विस्तार अन्य नगरों तक होगा : सीएम
वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान भाई साहब को इस आयोजन के लिए मेरी बहुत बहुत बधाई शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण सम्मेलन के लिए सभी को बधाई। यहां उपस्थित पर्यावरण विद् धर्मगुरु और जनप्रतिनिधि मध्य प्रदेश आए हैं। भोपाल में इस कार्यक्रम में आए हैं, उनका स्वागत करता हूं। प्रतिदिन एक पेड़ लगाने के कार्य से शिवराज जी ने अनेक लोगों को जोड़ा। यह हमारे लिए प्रेरणा की बात है। सीएम ने कहा कि वृक्ष हमारी धरती का श्रृंगार हैं। उन्होंने कहा कि भोपाल में और अन्य स्थानीय निकायों द्वारा पौधारोपण के लिए विभिन्न स्थान निर्धारित करने के प्रयास होंगे। सीएम ने कहा कि नगर एवं ग्राम निवेश द्वारा अनुमोदित क्षेत्र होगा। ग्रामीण क्षेत्र के निकायों में भी पौधों के लिए स्थान सुरक्षित किया जाएगा। आमजन अपनी जन्म वर्षगांठ या अन्य अवसर पर पेड़ लगाना चाहे तो उन्हें नर्सरी पौधे उपलब्ध करवाए जाएंगे। सीएम ने कहा कि सौर ऊर्जा को बढ़ावा देंगे। सोलर पैनल की स्थापना के लिए नागरिकों को पूरा सहयोग मिलेगा। प्रदेश में सांची सोलर सिटी की पहचान बनी है। इस कार्य का विस्तार अन्य नगरों और ग्रामों में होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें