फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: लोकपथ ऐप पर 1609 में से 1846 शिकायतों का निराकरण, PWD मंत्री ने लंबित शिकायतों पर जताई नाराजगी

Mon, 05 Aug 2024 07:31 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने लोकपथ ऐप का रिव्यू किया और शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोकपथ ऐप में प्राप्त शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए, अन्यथा संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
मंत्री राकेश सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने सोमवार को मंत्रालय में लोकपथ ऐप का रिव्यू किया और शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कई कार्यपालन यंत्रियों से फोन पर चर्चा की और अत्यधिक समय से लंबित शिकायतों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि लोकपथ ऐप में प्राप्त शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए, अन्यथा संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। लोकपथ एप में अब तक 1846 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 1609 का निराकरण किया जा चुका है। मंत्री ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि लोकपथ ऐप में प्राप्त शिकायतों का त्वरित और प्रभावी निराकरण उनकी प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


मंत्री ने जातई नाराजगी 
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने सीधी के ईई एमके परते के स्तर पर 13, खरगोन ईई विजय सिंह पवार के स्तर पर 7, बुरहानपुर ईई पद्य रेखा श्रीवास्तव के स्तर पर 5 एवं आरडीसी डिवीजनल मैनेजर सोनल सिन्हा के स्तर पर शिकायतें अधिक समय तक लंबित रहने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने फोन पर चर्चा कर 24 घंटे के भीतर शिकायतों के निराकरण के सख्त निर्देश दिए, अन्यथा कार्यवाही की चेतावनी दी।

7 दिन में करना है कार्रवाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दो जुलाई को लोक निर्माण विभाग के लोकपथ एप का लोकार्पण किया था। लोकपथ' एप में रजिस्टर्ड सड़कों के पॉटहोल्स/पेच का फोटो अपलोड करने पर शिकायत सीधे संबंधित अधिकारी को पहुंच जाएगी। अधिकारी को 7 दिनों की समय-सीमा में उस पॉटहोल/पेच का सुधार कार्य कर एप के माध्यम से समाधान दर्ज किया जाएगा, जिसकी सूचना शिकायतकर्ता को मोबाइल पर प्राप्त होगी। 
विज्ञापन


लोगों को करेंगे जागरूक 
प्रदेश में लोक निर्माण विभाग का सड़क नेटवर्क करीब 80 हजार किमी के आसपास है। शहर की सड़क बारिश में जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। इसको लेकर लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  इसके बावजूद एक माह में सिर्फ 1800 शिकायतें लोगों की तरफ से लोकपथ एप पर की गई है। जानकार इसे एप को लेकर लोगों के जागरूक नहीं होने की बात कर रहे है। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि बारिश के कारण सड़कों को सुधारने का काम लगातार किया जा रहा है। फिर भी एप को लेकर जागरूक करने का काम किया जाएगा। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें