फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP NEWS: आमजन के लिए कल से खुलेगा राजभवन, दोपहर 2 से 7 बजे तक कर सकेंगे भ्रमण

Wed, 24 Jan 2024 04:21 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राजभवन में केन्द्रीय संचार ब्यूरो, भोपाल द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा पर आधारित, हमारा संकल्प विकसित भारत और मध्यप्रदेश स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है
विज्ञापन
तिरंगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यपाल मंगुभाई पटेल के निर्देश पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजभवन आमजन के लिए 25 जनवरी से खोला जा रहा है। नागरिक 25 जनवरी से 27 जनवरी 2024 तक निर्धारित अवधि में राजभवन का अवलोकन कर सकेंगे। राजभवन आम नागरिकों के लिए 25 और 27 जनवरी को दोपहर 2 बजे से 7 बजे तक खुला रहेगा। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को राजभवन में  सुबह 11 बजे से 2 बजे तक आमजन को अवलोकन की अनुमति रहेगी।
विज्ञापन


इस अवसर पर राजभवन में केन्द्रीय संचार ब्यूरो, भोपाल द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा पर आधारित, हमारा संकल्प विकसित भारत और मध्यप्रदेश स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। ब्यूरो के सांस्कृतिक दल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और कठपुतली के शो भी प्रदर्शित किए जाएंगे। प्रदर्शनी स्थल पर देश की उपलब्धियों के थ्री-डी सेल्फी बूथ लगाए जाएंगे। इस दौरान आगंतुकों के लिए प्रश्नोत्तरी के कार्यक्रम भी किए जाएंगे।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें