फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: प्रधानमंत्री मोदी मध्यप्रदेश के 6 अमृत स्टेशनों का वर्चुअली करेंगे उद्घाटन

Thu, 22 May 2025 07:27 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को देश के 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 86 जिलों में स्थित 103 अमृत स्टेशनों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम राजस्थान के बीकानेर में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान मध्यप्रदेश के छह स्टेशनों-कटनी, नर्मदापुरम, ओरछा, सिवनी, शाजापुर और श्रीधाम अमृत स्टेशन का भी लोकार्पण किया जाएगा।
विज्ञापन
पीएम नरेद्र मोदी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को मध्यप्रदेश के कटनी, नर्मदापुरम, ओरछा, सिवनी, शाजापुर और श्रीधाम अमृत स्टेशनों का उदघाटन करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन पर उपस्थित रह कर उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री मोदी राजस्थान के बीकानेर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में देश के 103 अमृत स्टेशनों का वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- MP News: बालाघाट के सोनेवानी और बैतूल के ताप्ती क्षेत्र को संरक्षित क्षेत्र घोषित करने को मिली मंजूरी
विज्ञापन


भारत के 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 86 जिलों में स्थित इन 103 अमृत स्टेशनों को 1,100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया गया है। अमृत भारत स्टेशन योजना (एबीएसएस) के तहत 1,300 से अधिक स्टेशनों का आधुनिक सुविधाओं के साथ पुनर्विकास किया जा रहा है। ये सभी स्टेशन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे। इन स्टेशनों में भारतीय संस्कृति, विरासत और यात्री सुविधाओं का समावेश किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News:  गुना में पंचायत को गिरवी रखने का मामला, सरपंच और पंच को पद से हटाया गया
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें